– ढोढर में पुलिस की घेराबंदी में पकड़े गए आरोपी
– जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 10 लाख रुपए; कुल 15 लाख का मशरूका जब्त
ढोढर/जावरा। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और परिवहन के खिलाफ रतलाम पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में ढोढर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को अवैध एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 100 ग्राम एमडी ड्रग्स, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए है, तथा घटना में प्रयुक्त ईको कार क्रमांक रूक्क09्रङ्ग7430, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख है, जब्त की है। पुलिस के अनुसार कुल जब्त मशरूका करीब 15 लाख का है।
पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेककुमार लाल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
मुखबिर की सूचना पर ढोढर में घेराबंदी –
पुलिस के अनुसार, दिनांक 3 सितंबर 2026 को चौकी ढोढर पुलिस टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति ईको कार में अवैध एमडी ड्रग्स लेकर जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए सर्किट हाउस के सामने, महू-नीमच फोरलेन रोड, ढोढर पर घेराबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध ईको कार क्रमांक रूक्क09्रङ्ग7430 को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 100 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ घटना में प्रयुक्त ईको कार को विधिवत जब्त कर मौके से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
ये पांच आरोपी गिरफ्तार –
पुलिस ने मामले में फारूख पिता शबदर खाँ मेवाती (33), निवासी बामन्दा, थाना बलकवाड़ा, जिला खरगोन, अरबाज पिता कलीम खान पठान (26), निवासी अग्रवाल कॉलोनी, राऊ, जिला इंदौर, साहिल पिता फारूख शेख (25), निवासी विजय पैलेस कॉलोनी, चोइथराम मंडी, इंदौर, इमरान पिता शकील मंसुरी (24), निवासी हॉस्पिटल चौक, अंजड़, थाना अंजड़, जिला बड़वानी के साथ शाहरूख पिता शौकत रशीद मंसुरी (32), निवासी फुटला तालाब, अंजड़, थाना अंजड़, जिला बड़वानी को गिरफ्तार किया है।
15 लाख रुपए का मशरूका जब्त –
ढोढर चौकी प्रभारी रघुवीर जोशी ने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से 100 ग्राम एमडी ड्रग्स कीमत करीब 10 लाख तथा ईको कार कीमत करीब 5 लाख जब्त की गई है। इस प्रकार पुलिस ने कुल 15 लाख का मशरूका जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों से एमडी ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर, संभावित खरीदार और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों एवं पूछताछ से प्राप्त जानकारी के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले में जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इनकी रही सराहनीय भूमिका –
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद, उनि. रघुवीर जोशी, उनि. राजेश मालवीय, सउनि. अशोक चौहान, प्र.आर. सुधीरसिंह राठौर, प्र.आर. हर्षसिंह, प्र.आर. राधेश्याम, प्र.आर. नरेन्द्रसिंह जगावत, आर. शोभाराम शर्मा, आर. रविन्द्रसिंह एवं आर. अनिल की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

