– जन सेवा समिति जावरा का आयोजन 4 सितंबर को सोमवारिया में, जनसेवा और सनातन संस्कृति का दिया जाएगा संदेश
जावरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जन सेवा समिति जावरा द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ा अनूठा आयोजन किया जा रहा है। समिति की ओर से गमलों सहित तुलसी जी के 1111 पौधों का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को श्रीमद्भगवद्गीता का भी वितरण किया जाएगा।
आयोजन 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को प्रात: 10.30 बजे सोमवारिया में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। तुलसी को भारतीय संस्कृति में पवित्र एवं औषधीय महत्व वाला पौधा माना गया है, वहीं श्रीमद्भगवद्गीता जीवन में धर्म, कर्म और कर्तव्य का मार्गदर्शन प्रदान करती है।
ये रहेंगे मुख्य अतिथि एवं अतिथि –
कार्यक्रम मुख्य अतिथि युवराजसिंह चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक (ष्टस्क्क), जावरा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम में प्रदीप चौधरी, सांसद प्रतिनिधि, मोहन पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संयुक्त माली समाज, शिखर धारीवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं शिवेंद्र माथुर, पार्षद, नगर पालिका परिषद जावरा का आतिथ्य रहेगा। जन सेवा समिति जावरा ने सभी धर्मप्रेमी एवं श्रद्धालुजनों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर तुलसी पौधा एवं श्रीमद्भगवद्गीता प्राप्त कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

