Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– सुजापुर माताजी मंदिर पर जारी नौ दिवसीय श्रीराम कथा में छठे दिन सुनाई दशरथ नाम की व्याख्या जावरा। स्वयं भु आद्यशक्ति पीठ श्रीअम्बेमाता मंदिर पहाड़ी सुजापुर पर अठारहवा ज्ञान गंगा महोत्सव के छठे दिन श्री भारत माता सेवाश्रम न्यास अध्यक्षा पूज्य साध्वी हेमलता दीदी सरकार ने प्रभु श्रीराम के पिता दशरथ के नाम की व्याख्या करते हुए बताया कि श्रीराम कथा के दीन प्रभु श्रीराम की बाल लीला के साथ राजा दशरथ के बारे में कहा कि दशरथ असाधारण व्यक्तित्व थे। जो एक परम शक्ति शाली पुरुषार्थी एवम जितेंद्रिय राजा के रूप में जाने जाते थे। मनुष्य जीवन का…
फोरलेन पर हुई ट्रक कटिंग : चलती ट्रक से बदमाशों ने उतारे बकरे, विरोध करने पर चलाए चाकु, की मारपीट
– चाकुबाजी में घायल का जावरा के सिविल अस्पताल में उपचार जारी – करीब 50 बकरे लेकर आरोपी हुए फरार जावरा। लेबड़ नयागांव फोरलेन पर राजस्थान के सीकर से मुंबई की और बकरे भरकर ले जा रहे ट्रक को जावरा से नामली के बीच में बदमाशों ने लूटते हुए ट्रक में लदे बकरे लूट लिए और बकरों की रखवाली के लिए बैठे एक व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट की और उस पर चाकु से हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसका जावरा के सरकारी अस्पताल में उपचार जारी हैं। लूट के बाद सभी आरोपी बकरों को लेकर फरार हो गए।…
– रविवार की रात में हुई भजन संध्या, सुबह धुमधाम से निकला जुलूस – मंदिर पर हुई आरती, समाजजनों का हुआ सम्मान जावरा। लालागली स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर की आंठवी वर्षगांठ सकल पंच राठौर समाज द्वारा दो दिवसीय महोत्सव के रुप में मनाई गई। दो दिवसीय महोत्सव के तहत सोमवार को राठौर धर्मशाला से समाज का चल समारोह प्रारंभ हुआ जो शहर के सभी मार्गो से होकर लालागली स्थित मंदिर पर पहुंचा। जहां आरती हुई तथा राठौर धर्मशाला पर प्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में जावरा सहित आसपास के राठौर समाजजन मौजुद रहे। रात में हुई भजन…
– चौपाटी स्थित श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर की तेरहवीं वर्षगांठ मनाई जावरा। चौपाटी स्थित श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ जिन मंदिर की ध्वजारोहण की तेरहवीं वर्षगांठ सोमवार को हर्षोउल्लास के साथ मनाई। गच्छाधिपति आचार्य श्री हितेशचन्द्र सूरिश्वरजी मसा, मुनिराज दिव्यचन्द्रविजयजीमसा, पूष्पेन्द्रविजयजी, रूपेन्द्रविजयजी, वैराग्यविजयजी आदि ठाणा 5 और साध्वी सौम्यदर्शिताश्रीजी मसा आदि ठाणा 7 की पावन निश्रा में विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए, शुभ मुर्हूत में मंदिर पर ध्वजारोहण लाभार्थियों द्वारा किया गया। सोमवार को प्रात: 8 बजे स्नात्र पूजा, प्रात: 9 बजे श्रीराजेन्द्र महिला मंडल द्वारा पूजा पढ़ाई गई। प्रात: 9.15 बजे गांधी चौराहा से ध्वजा की शोभायात्रा निकाली गई जो चौपाटी क्षैत्र…
– पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज, डॉग स्कॉट की भी मदद ली जावरा। शहर के खाचरौद नाका स्थित श्री राजराजेन्द्र वाटिका पर बीती रात चोरो ने धावा बोला और मंदिर से दानपात्र तोड़कर नगदी चुराकर ले गए। वही गुरु मंदिर का दरवाजा तोडऩे में बदमाश असफल रहे। सूबह सूचना पर पुलिस डॉग स्कॉट के साथ वाटिका पहुंची और मोका मुआयना किया। इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें रात में दो बदमाश मंदिर में चोरी करते हुए कैद हुए हैं। पुलिस वाटिका के साथ ही अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही हैं। श्री राजराजेन्द्र वाटिका स्थित…
भूतेड़ा से होटल ज़ोयो तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे में संशोधन के साथ जावरा के कई विकास कार्यो के मामले गूंजे संभागीय बैठक में
– उज्जैन संभाग के विधायको व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में बोले जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय जावरा/उज्जैन । शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से समन्वय से संवाद करना चाहिए। योजनाओं की समीक्षा निरंतर होना चाहिए। उक्त बात जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने उज्जैन में प्रदेश के अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ राजेश राजौरा की अध्यक्षता में आयोजित उज्जैन सम्भाग के विधायको व प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक में उपस्थित होकर कही। बैठक में विभिन्न विभागों की समीक्षा के दौरान विधायक डॉ पांडेय ने जावरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यो के बारे में…
जावरा। दुपहिया वाहनों में मोडिफाई साइलेंसर लगवाना वाहन चालकों को महंगा पड़ गया। ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालकों से शमनशुल्क वसूल किया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्गदर्शन एवं सीएसपी दुर्गेश आर्मो के निर्देशन में यातायात प्रभारी सोनु वाजपेई ने अमले के साथ सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वाहनों की चैंकिंग हेतु अभियान चलाया। इस दौरान रतलामी गेट चौराहा पर पांच बुलेट मोटर साइकिल में मोडिफाई साइलेंसर लगे पाए गए। इस पर ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर ही मिस्त्री बुलाकर उक्त वाहनों के मोडिफाई साइलेंसर निकलवाए और उनके चालकों के विरुद्ध चालानी…
कथा केवल मनोरंजक और धनोपार्जन का साधन नहीं, अपितु शून्य से अनंत तक की यात्रा हैं : साध्वी हेमलता
– सुजापुर माताजी मंदिर पर जारी नौ दिवसीय श्रीराम कथा में पांचवे दिन जन्मे प्रभु श्रीराम, छाया उल्लास जावरा। स्वयं भु आद्यशक्ति पीठ श्रीअम्बेमाता मंदिर पहाड़ी सुजापुर पर अठारहवा ज्ञान गंगा महोत्सव के पांचवे दिन श्री भारत माता सेवाश्रम न्यास अध्यक्षा पूज्य साध्वी हेमलता दीदी सरकार ने भक्तों को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का वृतात सुनाते हुए कहा कि श्रीराम जन्म केवल कथा में नहीं, कथा के पावन मंडप से सम्पूर्ण सनातनियों को घर घर में बैठ ईष्या, क्रोध, कायरता, दंभ मद अहंकार और मत्सर रूपी रावण को मारने की प्रेरणा देता हैं। आज इन सभी विकारों रुप रावण का…
सामुहिक विवाह समारोह में लायंस क्लब जावरा स्फटिक ने लगाया रक्तदान शिविर, सर्वाधिक 323 युनिट रक्त हुआ एकत्रित
– सर्वाधिक 323 युनिट रक्त हुआ एकत्रित, 80 जोड़ो को बांटे उपहार जावरा। लायंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक 3233 जी-1 के अंतर्गत लायंस क्लब जावरा स्फटिक एवं बड़ावदा सेवा एवं रक्तदान संस्था के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को ग्राम बड़़ायला माताजी में पाटीदार समाज द्वारा आयोजित विवाह सम्मेलन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अब तक का सर्वाधिक 323 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। आयोजन में जावरा विधायक राजेंद्र पांडे ने शामिल होकर रक्तदान करने वाले लोगों से उनका हाल-चाल पूछते हुए उनके द्वारा किए गए रक्तदान के लिए उनका आभार मानते हुए उन्हें हमेशा रक्तदान करने…
– सुजापुर माताजी मंदिर पर जारी नौ दिवसीय श्रीराम कथा में चौथे दिन सुनाया शिव पावर्ती संवाद जावरा। स्वयं भु आद्यशक्ति पीठ श्रीअम्बेमाता मंदिर पहाड़ी सुजापुर पर अठारहवा ज्ञान गंगा महोत्सव के चौथे दिन श्री भारत माता सेवाश्रम न्यास अध्यक्षा पूज्य साध्वी हेमलता दीदी सरकार ने भगवान शिव और पार्वती का संवाद सुनाया, माता पार्वती के द्वारा श्रीराम के अवतार के कारण संबंधित प्रश्नों के उत्तर भगवान शिव ने नारद मोह प्रसंग सुना कर दिए। भगवान श्रीराम के अवतार को लेकर गलत टिप्पणी या शंका जैसी बात करने वालों से कहा जो लोग लीला पर प्रश्न चिन्ह खड़े करते हैं…
