– सुजापुर माताजी मंदिर पर जारी नौ दिवसीय श्रीराम कथा में पांचवे दिन जन्मे प्रभु श्रीराम, छाया उल्लास
जावरा। स्वयं भु आद्यशक्ति पीठ श्रीअम्बेमाता मंदिर पहाड़ी सुजापुर पर अठारहवा ज्ञान गंगा महोत्सव के पांचवे दिन श्री भारत माता सेवाश्रम न्यास अध्यक्षा पूज्य साध्वी हेमलता दीदी सरकार ने भक्तों को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का वृतात सुनाते हुए कहा कि श्रीराम जन्म केवल कथा में नहीं, कथा के पावन मंडप से सम्पूर्ण सनातनियों को घर घर में बैठ ईष्या, क्रोध, कायरता, दंभ मद अहंकार और मत्सर रूपी रावण को मारने की प्रेरणा देता हैं। आज इन सभी विकारों रुप रावण का मारने की आवश्यक हैं ताकि हर घर में राम राज्य की स्थापना हो सके। कथा केवल नाचने, गाने और कोरा बनावटी भावहीन मनोरंजन, उत्सव या धनार्जन एकत्रित करने का विषय नहीं है, कथा तो शून्य से अनंत तक की यात्रा हैं। श्री राम केवल हमारे ही नहीं अपितु समस्त चराचर जगत में बसे हैं। साध्वी जी ने कहा कि जिस तरह लकड़ी में आग होती हैं, लेकिन वह दिखाई नहीं देती हैं उसे प्रकट करना होता हैं, ठीक उसी प्रकार प्रभु श्रीराम भी सर्वत्र व्याप्त हैं, जो दिखाई नहीं देते हैं, उन्है देखने के लिए मन को निर्मल और श्रीराम की भक्ति में समाना होगा, प्रेम से उन्है पुकारना होगा, तभी प्रभु श्रीराम हमें हर जगह दिखाई देंगे। कथा के दौरान प्रभु श्रीरामचन्द्र का जन्म होते ही पांडाल में जय श्रीराम जय श्रीराम के नारे गुंजायमान हो गए।
इन्होने लिया पौथी पूजन और आरती का लाभ –
कथा के पांचवे दिन पौथी पूजन का लाभ सुजापूर पूर्व सरपंच सुभाष पांचाल, हरीश राधेश्याम राठौर तथा अनोखीलाल प्रजापत ने लिया। सांयकाल आरती का लाभ भाजपा जिला मंत्री किर्तीशरणसिंह, नपा पार्षद शिवेन्द्र माथुर, दुर्गाराम राजस्थान वाले (रामदेव मार्बल), मुकेश चोरसिया, पार्वती रमेशचन्द्र सिंघल (रतलाम), राधेश्याम राठौड़ (पलसोड़ा), सुरेशचन्द्र अग्रवाल (जावरा) ने लिया। आरती के पश्चात प्रसादी वितरण किया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

