सशिमं के 22 विद्यार्थियों को मिली लेपटॉप की राशि
जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर के 22 छात्र-छात्राओं को शुक्रवार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा वन क्लिक के माध्यम से 25 हजार रुपए की राशि प्रत्येक के खाते में पहुंचाई गई। खातों में राशि मिलने के बाद विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी छाई। उक्त राशि से विद्यार्थी लेपटॉप खरीद कर अपने ज्ञान को और आगे बढ़ाएंगे।

