• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा फोरलेन सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 53 वर्षीय महाराष्ट्र निवासी की मौत

September 16, 2026

तपस्या अनुमोदनार्थ बीएलएम पैलेस में होगा भव्य धार्मिक आयोजन, लवेश-हिमांशु बुड गूंजाएंगे भक्ति गीत

September 16, 2026

जावरा सिविल हॉस्पिटल में ढाई करोड़ के दो मॉड्यूलर ओटी स्वीकृत, अब जिला स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी उपलब्ध

September 10, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, September 16
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा फोरलेन सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 53 वर्षीय महाराष्ट्र निवासी की मौत
जावरा

जावरा फोरलेन सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 53 वर्षीय महाराष्ट्र निवासी की मौत

EditorBy EditorSeptember 16, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– 24वीं बटालियन के पास हुआ भीषण हादसा, सिर के ऊपर से निकला ट्रक का पहिया; फरार ट्रक बिलपांक में पकड़ा गया
जावरा। जावरा-रतलाम फोरलेन पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 53 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा 24वीं बटालियन के समीप रतलाम नाका क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने के बाद ट्रक का पहिया बाइक चालक के सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
महाराष्ट्र के जलगांव का रहने वाला था मृतक –
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कैलाशचंद्र पिता हीरालाल पुरोहित (53), निवासी जलगांव, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। मौके से मिली बाइक भी महाराष्ट्र पासिंग की बताई गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कैलाशचंद्र मंदसौर की ओर से बाइक पर सवार होकर रतलाम की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान जावरा में रतलाम नाका के पास यह हादसा हो गया।
तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई बाइक –
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संबंधित ट्रक तेज गति से जा रहा था। ट्रक में बकरे भरे होने की बात भी सामने आई है। इसी दौरान बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और ट्रक का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।मृतक के पास मिला काले रंग का झोला –
पुलिस को मृतक के पास से एक काले रंग का झोला भी मिला है। हालांकि कैलाशचंद्र किस काम से निकले थे और मंदसौर से रतलाम की ओर कहां जा रहे थे, इस संबंध में अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने के साथ ही अन्य जानकारी जुटा रही है।
फरार ट्रक बिलपांक क्षेत्र में पकड़ा –
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। सीएसपी युवराज सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने ट्रक की तलाश शुरू की और टक्कर मारने वाले ट्रक को रतलाम के पास बिलपांक क्षेत्र में पकड़ लिया गया है। पुलिस अब हादसे की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है। ट्रक चालक की भूमिका, दुर्घटना के कारण और मृतक की यात्रा से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।
जावरा फोरलेन पर एक और दर्दनाक हादसा –
जावरा-रतलाम फोरलेन पर हुए इस हादसे ने एक परिवार से उसके सदस्य को छीन लिया। सुबह का सफर कैलाशचंद्र के लिए आखिरी सफर साबित हुआ। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

Post Views: 1
#Accident #jaora news today
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

तपस्या अनुमोदनार्थ बीएलएम पैलेस में होगा भव्य धार्मिक आयोजन, लवेश-हिमांशु बुड गूंजाएंगे भक्ति गीत

September 16, 2026

जावरा सिविल हॉस्पिटल में ढाई करोड़ के दो मॉड्यूलर ओटी स्वीकृत, अब जिला स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी उपलब्ध

September 10, 2026

जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश

September 8, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा फोरलेन सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 53 वर्षीय महाराष्ट्र निवासी की मौत

By EditorSeptember 16, 2026

– 24वीं बटालियन के पास हुआ भीषण हादसा, सिर के ऊपर से निकला ट्रक का…

तपस्या अनुमोदनार्थ बीएलएम पैलेस में होगा भव्य धार्मिक आयोजन, लवेश-हिमांशु बुड गूंजाएंगे भक्ति गीत

September 16, 2026

जावरा सिविल हॉस्पिटल में ढाई करोड़ के दो मॉड्यूलर ओटी स्वीकृत, अब जिला स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी उपलब्ध

September 10, 2026

जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश

September 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा फोरलेन सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 53 वर्षीय महाराष्ट्र निवासी की मौत

September 16, 2026

तपस्या अनुमोदनार्थ बीएलएम पैलेस में होगा भव्य धार्मिक आयोजन, लवेश-हिमांशु बुड गूंजाएंगे भक्ति गीत

September 16, 2026

जावरा सिविल हॉस्पिटल में ढाई करोड़ के दो मॉड्यूलर ओटी स्वीकृत, अब जिला स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी उपलब्ध

September 10, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.