Author: Editor

– 27 मार्च को उज्जैन पहुंचकर एमपीआरडीसी के खिलाफ होगा प्रदर्शन जावरा। उज्जैन फोरलेन निर्माण के तहत भुतेड़ा से जोयो होटल के बीच प्रस्तावित फ्लाई ओवर ब्रिज को लेकर बीते तीन माह से विरोध कर रही जन संघर्ष समिति रतलाम में प्रदर्शन के बाद अब उज्जैन में प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। समिति उज्जैन में प्रदशर्न को लेकर 22 मार्च से जावरा धरना स्थल से उज्जैन तक पैदल मार्च करेगी और 27 को उज्जैन पहुंचकर एमपीआरडीसी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। समिति के सुनील पोखरना, असलम मेव, जगदीश सोलंकी, रणजीत सिंघल, दिनेश नायमा, मुकेश धाकड, सिकन्दर मेव, आर.डी. धाकड आदि…

Read More

– यदि गलती से डायल 100 भी कर दिया तो भी डायल 112 के कंट्रोल रुम पर ही पहुंचेगी कॉल भोपाल। पुलिस कि डायल-100 की जगह नई एफआरवी को नेशनल इमरजेंसी नंबर 112 से जोड़ा जा रहा है, इससे इमरजेंसी में अलग अलग नंबर याद नहीं रखना पड़ेगा, इसके साथ ही रिस्पांस टाइम 20-25 से घटकर 15-20 मिनट रहेगा। यूरोपीय देशों की तर्ज पर अब मध्य प्रदेश में भी फर्स्ट रिस्पॉन्स व्हीकल की पहचान डायल-100 की जगह डायल-112 से होगी इससे अलग-अलग नंबर याद रखने के झंझट से बचेंगे, प्रदेश में नई एफआरवी सेवा शुरू होने के बाद भी अगर…

Read More

– रीजन कान्फ्रेंस अभिव्यक्ति में लायंस क्लब जावरा को मिले 17 अवार्ड जावरा। लायंस क्लब्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1 के रीजन 1 के 15 क्लबो की रीजन कॉन्फ्रेंस अभिव्यक्ति रीजन चेयरपर्सन अरुण संघवी की अध्यक्षता व पूर्व अंतर्राष्ट्रीय डायरेक्टर अरुणा ओसवाल (मुम्बई),पूर्व प्रान्तपाल किरण जैन (बडोदरा), प्रथम वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल खंडेलवाल (इंदौर), द्वितीय वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जयप्रकाश त्रिपाठी (धार, पूर्व गवर्नर डॉ.सी.एल.वर्मा के आथिथ्य में लायंस नेत्र चिकित्सालय परिसर में सम्पन्न हुई। रीजन चेयरपर्सन अरुण संघवी ने रीजन के विभिन्न क्लबो को अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। जिसमें लायंस क्लब जावरा को रीजन द्वारा 17 अवार्डो से सम्मानित…

Read More

रंगपंचमी पर निकली पांच अलग अलग स्थानों पर निकली गैर – गलियों, मोहल्लों से लेकर कॉलानियों में मना रंगों का त्यौहार – बालाजी मित्र मंडल ने स्टेशन रोड़ पर मनाई रंग पंचमी – मित्र नगर से निकाली श्री सांवरिया सेठ मित्र मंडल ने गैर जावरा। रंगपंचमी का खुमार बुधवार को शहरवासियों पर जमकर चढ़ा, शहर में पांच अलग अलग स्थानों से निकली गैर में अपनत्व का रंग घुला, स्टेशन चौराहे लेकर घंटाघर चौराहे तक युवाओं से लेकर बुर्जूगों पर रंगो की मस्ती छाई। दोपहर बाद शहर के घंटाघर चौराहे कामाहोल देखने लायक था, चौराहे पर तीन अलग क्षेत्रों से गैर…

Read More

– पेयजल के लिए डेढ़ करोड़ में 55 स्थानों पर बनाई कार्ययोजना – जावरा विधायक ने विधानसभा में उठाए प्रश्न, मंत्रियों ने दिए जवाब जावरा। विधानसभा क्षेत्र में ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु डेढ़ करोड़ रु की लागत से 55 स्थानों पर कार्ययोजना बनाई है। विगत पांच वर्ष में जिले में उद्यानिकी विभाग ने 33 करोड़ 64 लाख रु की राशि विभिन्न योजनाओं में स्वीकृत की गई । जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के उक्त प्रश्नों के जवाब में विभिन्न मंत्रियों ने दिए। विधायक डॉ पांडेय के जावरा विधानसभा क्षेत्र की पेयजल योजनाओं संबंधी प्रश्न पर लोक…

Read More

– रंगपंचमी पर निकलेगी विभिन्न संस्थाओं की गैर – विनायक ग्रुप की रंगारंग गैर में आदिवासी बैंड रहेगा आकर्षण का केन्द्र – नगर पालिका भी निकालेगी नपा प्रांगण से गैर – बालाजी मित्र मंडल भी मचाएंगी धमाल जावरा। पिछले दो दशकों से भी अधिक समय से रंगपंचमी के अवसर पर लगातार निकल रही रंगारंग गैर इस बार भी बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली जाएगी। गैर में आदिवासी बैंड खास तौर पर देखने को मिलेगा। इस भव्य आयोजन के मुख्य सूत्रधार पवन सोनी ने इस संवाददाता को बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस साल भी रंगपंचमी के मौके पर बुधवार…

Read More

जावरा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉ एम.एस.सागर के मार्गदर्शन में एवं सिविल हॉस्पिटल प्रभारी डा दीपक पालडिय़ा के निर्देशन में सिविल हॉस्पिटल जावरा में मंगलवार को आर्थोपेडिक सर्जन डॉ अजय सिंह राठौर ने ग्राम ऊपरवाडा निवासी राकेश पिता राधेश्याम (27) की जटिल सर्जरी कर बाएं पैर में रॉड डाली, राकेश का ऑपरेशन 55 मिनिट तक चला। दिनांक 14 मार्च को राकेश का गाड़ी चलाते समय बाइक एक्सीडेंट में पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था, तथा पैर की हड्डियां टूट चुकी थीं, उसे तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया तथा ईलाज प्रारंभ कर दिया गया। इस जटिल सर्जरी…

Read More

– इकबाल गंज के रहवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन जावरा। शहर के सिविल हास्पीटल रोड़ पर संचालित हो रही शराब दुकान रहवासियों के लंबे विरोध के बाद इकबाल गंज स्थित मैला मैदान पर स्थानांतरित होने जा रही है, लेकिन नवीन स्थान पर स्थानांतरण होने से पहले ही उसका विरोध प्रारंभ हो गया हैं। रहवासियों ने बुधवार को एसडीएम त्रिलोचन गौड़ को ज्ञापन देकर उसका विरोध जताते हुए दुकान को नहीं लगाने की बात कहीं हैं। ज्ञापन में बताया कि जावरा के सरकारी अस्पताल के समक्ष संचालित वाइन शॉप को अगले महीने की एक तारीख से दशहरा मैदान के नजदीक…

Read More

– मामले का रतलाम में एसपी ने किया खुलासा जावरा। प्रापर्टी बिजनेस में इन्वेस्ट करने, किसी से रुपया दुगना करने तथा बड़ा मुनाफा कमाने जैसे लालच देकर लोगों के साथ करोड़ो रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा हैं। मामले का खुलासा मंगलवार को एसपी अमित कुमार ने एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी दुर्गेश आर्मो की उपस्थिति में किया। एसपी ने बताया कि जावरा शहर पर 25 फरवरी 25 को फरियादी अता मोहम्मद पिता मो.आरिफ जाति मुसलमान (20) नि.बरफखाना जावरा जिला रतलाम ने रिपोर्ट किया कि आबिद पिता रसीद निवासी अकब मकबरा जावरा और उसकी पत्नी नीलू…

Read More

– रोजाना स्थित गौदाम में मार्केटिंग सोसायटी ने किया खरीदी का शुभारंभ जावरा। शासन द्वारा समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी मार्केटिंग सोसायटी जावरा द्वारा रोजाना स्थित गोदाम में कृषक जाकिर का गेहूं तोल कर शुभारंभ किया। अतिथि संस्था के अध्यक्ष पिंकेश मेहरा, संचालक ईश्वरलाल पाटीदार, कमल सिंह राजपूत, भाजपा पदाधिकारी डॉ दिलीप शाकल्य, अभय कोठारी, रोजाना सरपंच चरण सिंह, वेयरहाउस मलिक सुलेमान ने कांटे का पूजन कर तोल का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत संस्था के प्रबंधक द्वारा किया गया, पिंकेश मेहरा का स्वागत सुलेमान भाई द्वारा शाल श्रीफल से किया गया, इस दौरान मेहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री…

Read More