– इकबाल गंज के रहवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
जावरा। शहर के सिविल हास्पीटल रोड़ पर संचालित हो रही शराब दुकान रहवासियों के लंबे विरोध के बाद इकबाल गंज स्थित मैला मैदान पर स्थानांतरित होने जा रही है, लेकिन नवीन स्थान पर स्थानांतरण होने से पहले ही उसका विरोध प्रारंभ हो गया हैं। रहवासियों ने बुधवार को एसडीएम त्रिलोचन गौड़ को ज्ञापन देकर उसका विरोध जताते हुए दुकान को नहीं लगाने की बात कहीं हैं।
ज्ञापन में बताया कि जावरा के सरकारी अस्पताल के समक्ष संचालित वाइन शॉप को अगले महीने की एक तारीख से दशहरा मैदान के नजदीक बंद पड़ी फेक्ट्री में शुरू की जाने की सूचना मिली है। जो कि सामाजिक एवं धार्मिक दृष्टि से उचित नहीं है। वार्ड क्रमांक 27 के अंतर्गत स्थित दशहरा मैदान रोड पर वर्षों पुराना प्रसिद्ध श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर बना हुआ है। जहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। यहां हर मंगलवार को सुंदरकांड का आयोजन होता है। पत्र में कहा गया है कि इस जगह पर शराब का ठेका प्रारंभ होने से मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मंदिर पर आए दिन होने वाले कार्यक्रम में शराबियों द्वारा खलल डाली जाने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों द्वारा यहां बैठकर ही मदिरापान करने से वाद-विवाद की स्थिति निर्मित होकर शांति भंग होने की सम्भावना बनेगी।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

