जावरा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉ एम.एस.सागर के मार्गदर्शन में एवं सिविल हॉस्पिटल प्रभारी डा दीपक पालडिय़ा के निर्देशन में सिविल हॉस्पिटल जावरा में मंगलवार को आर्थोपेडिक सर्जन डॉ अजय सिंह राठौर ने ग्राम ऊपरवाडा निवासी राकेश पिता राधेश्याम (27) की जटिल सर्जरी कर बाएं पैर में रॉड डाली, राकेश का ऑपरेशन 55 मिनिट तक चला। दिनांक 14 मार्च को राकेश का गाड़ी चलाते समय बाइक एक्सीडेंट में पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था, तथा पैर की हड्डियां टूट चुकी थीं, उसे तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया तथा ईलाज प्रारंभ कर दिया गया।
इस जटिल सर्जरी में निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ दिनेश पाटीदार, नर्सिंग ऑफिसर असलम नकवी, असद उल्लाह खान, कैलाश पंवार, मुकेश कोदीया ने अपनी सेवाएं प्रदान की। सिविल हॉस्पिटल जावरा में हृदय, छाती एवं अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं होने पर अस्थि रोग (हड्डी) के आपरेशन डॉ अजय सिंह राठौर आर्थोपेडिक सर्जन द्वारा किए जा रहे हैं। यह जानकारी शैलेन्द्र कुमार दवे ने प्रैस विज्ञप्ति में दी।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

