Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
जावरा। नवयुवक मंडल अरोड़ा खत्री समाज, जावरा द्वारा सोमवारिया स्थित श्री द्वारकाधीश मंदिर पर प्रतिवर्षानुसार शाम 7 बजे भव्य फाग महोत्सव एवं भजन संध्या कार्यक्रम मनाया गया। आयोजन में समाज के बच्चे, महिलाए एवं पुरूषो के साथ वरिष्ठजन भी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। पुजारी श्री धु्रव ठाकुर द्वारा मंदिर परिसर में विराजित भगवान द्वारकाधीश, वरुण देव एवं हनुमान जी का आकर्षक मनमोहक श्रंगार किया, साथ ही युवा मंडल द्वारा मंदिर प्रांगण को आकर्षक लाईट एवं फुलो से सजाया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में श्री द्वारकाधीश भगवान की संगीतमय आरती सम्पन्न हुई, आरती के पश्चात कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। भजन…
– लायन्स नेत्र चिकित्सालय को अभय अरूणा ओसवाल ट्रस्ट की ओर से मिलेगी ऐंबुलेंस – रीजन कान्फ्रेंस अभिव्यक्ति में 15 क्लबों के 300 सदस्य हुए शामिल जावरा। लायन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1 की रीजन-1 की रीजन कॉन्फ्रेंस अभिव्यक्ति सम्पन्न हुई। जिसमें रीजन के 15 क्लबों के 300 सदस्यों ने भाग लिया। रीजन चेयरमेन ला. अरूण संघवी की अध्यक्षता में अरूणा ओसवाल (पास्ट इन्टरनेशनल डायरेक्टर, मुम्बई) के मुख्य आतिथ्य में तथा डिस्ट्रिक्ट 3232 एफ 1 की पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर किरण जैन बड़ौदा की विशिष्ट अतिथि में संपन्न हुआ। कान्फ्रेंस में प्रथम डि. गवर्नर अनिल खंडेलवाल इंदौर, द्वितीय डि.गवर्नर जयप्रकाश त्रिपाठी…
रतलाम में गोल्ड व ज्वेलरी पार्क, जिला जेल, जावरा उप जेल, पॉलिटेक्निक कॉलेज तथा सड़क व ब्रिज को लेकर जावरा विधायक ने सदन में उठाए प्रश्न
– रिडेंसिफिकेशन योजना के तहत 6 स्थानों पर बनाई कार्ययोजना – जावरा के पॉालिटेक्निक कॉलेज में विभिन्न कार्यो के लिए बनाई 20 करोड़ की कार्ययोजना – भैसाना रेलवे ओव्हर ब्रिज के साथ ही कई सड़के प्रक्रियाधीन जावरा। रतलाम जिले में रिडेंसिफिकेशन योजना के तहत 6 स्थानों की कार्ययोजना बनाई गई है । जिनकी स्वीकृति की कार्यवाही की जा रही है। विभाजित प्लाटो पर भूमि विकास नियम के तहत भवन निर्माण की अनुज्ञा दी जाएगी। उक्त जानकारी नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के विभिन्न प्रश्नों के जवाब में दी। विधायक डॉ पांडेय ने…
– घंटाघर चौराहे पर भाजपा नगर मंडल ने किया संचलन का स्वागत जावरा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा गुणवत्ता पथ संचलन निकाला गया। शहर के इकबाल गंज मैला मैदान पर विभाग संघ चालक तेजराम मांगरोदा के बौद्धिक के बाद पथ संचलन प्रारंभ हुआ। रतलामी गेट, नीम चौक, आजाद चौक, खारीवाल कॉलोनी, घंटाघर चौराहा, कोठी बाजार, धान मंडी, रतलामी गेट होकर पुन: मैदान पर पहुंचा। संचलन में घोष की धुन में करीब 100 से अधिक स्वयं सेवकों ने कदम ताल मिलाई। पथ संचलन का शहर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। घंटाघर चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी…
– राजस्व विभाग का डाटा उड़ा, न तो रिकवर हुआ और न ही ऑनलाईन पोर्टल पर दोबारा चढ़ाया – टैक्स जामा हैं, मौखिक रुप से बोल रहे उपभोक्ता तो नहीं मान रहे कर्मचारी, रसीद मंगवा रहे – सम्पत्तियों के रजिस्टर से नही कर रहे मिलान और ना ही चढ़ा रहे ऑनलाईन डाटा जावरा। प्रदेश सरकार ने आम जनता को राहत देने और शीघ्र तथा समय पर एक क्लिक में काम हो, ऐसी व्यवस्था करते हुए सभी नगरीय निकायों को ऑन लाईन कर दिया हैं, अब नगरीय निकायों के हर काम ऑन लाईन ही होते हैं, चाहे वह कोई टेंडर हो…
– पं. भीमाशंकर शास्त्री के मुखारविंद से बहेगी ज्ञान गंगा जावरा। पिपलौदा रोड़ स्थित आक्या फंटे के समीप सरदार पटेल वेयरहाऊस पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैंं। कथा का शुभारंभ 17 मार्च 25 को प्रात: 8 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। वहीं कथा की पूर्णाहूति 23 मार्च 25 को महाप्रसादी के साथ होगी। सात दिनों तक भक्तों को कथा का रसपान प्रसिद्ध कथावाचन पंडित भीमाशंकर शास्त्री (धारियाखेड़ी वाले) करवाएंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक होगी। प्रतिदिन कथा समापन के बाद आरती की जाकर प्रसादी वितरित होगी।…
पहले से थी चरित्र शंका, उस पर पत्नी ने पारिवारिक कार्यक्रम में ईशारों से चिढ़ाया, तो गुस्से में पति ने कर दी हत्या
– रानीगांव में रहने वाली चंदाबाई की हत्या के मामले में पुलिस ने किया खुलासा – पति बंशीलाल ने क्यों की अपनी पत्नी की हत्या जावरा। थाना कालूखेड़ा अन्तर्गत रानीगांव में 14 मार्च की रात में अपने भाई के घर में सो रही पत्नी की चाकु से वार कर हत्या करने वाले पति के मामले में पुलिस ने खुलासा किया हैं। पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पति ने पुछताछ में पुलिस को बताया कि उसे उसकी पत्नि चन्दा बाई पर चरित्र शंका थी, इस कारण दोनो करीब चार माह से अलग अलग रह रहे थे। चन्दा बाई अपने…
– खत्रीपुरा स्थित मंदिर पर हुई भक्ति, भजनों पर झुमे भक्त जावरा। पूनम की है रात दादा.. आज तो थाने आनो है.. जैसे भजनों पर देर रात तक शहर के खत्रीपुरा स्थित श्री चिंतामणि पाश्र्वनाथ मंदिर पर भक्त झुमते रहे। प्रत्येक पुनम को यहां श्री चिंतामणि भक्त मंडल द्वारा भक्ती की जाती हैं। शुक्रवार को पूनम के दिन रात्रि 8.30 बजे श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ मंदिर पर लाभार्थी सिसोदिया परिवार के अशोक सिसोदिया, प्रदीप, विमल, विजय, वीरेंद्र ,रूपेश सिसोदिया परिवार ने लाभ लेकर भक्ति कारवाई।देर रात तक भक्ति में एक से एक बेहतरीन भजनों पर प्रस्तुतियां दी गई। इन भजनों पर…
– डीजे की धुन पर निकाली गैर, रंग गुलाल लगाकर दी एक दुसरे को बधाई जावरा। जंहाँ पेड़ और पौधे साथ हों वहां हरियाली अपने आप आ ही जाती है, जीवन भी यही है जहाँ मन की सरलता और परिवार के संस्कार साथ हों वहां जिंदगी में हरियाली आती ही हैं, जिसमें हम सब प्रेम स्नेह के साथ एक दूसरे पर रंग लगाकर अपनत्व के भाव से होली धुलेटी पर्व मनाते हैं निश्चित रूप से जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार रंग बरसे का आयोजन सबको जोडने का सार्थक सफल प्रयास हैंं। यह बात जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन के…
– श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ महासंघ का होली मिलन समारोह में किया कलमकारों का सम्मान जावरा। श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ महासंघ की गतिविधियां निश्चित रूप से सराहनीय हैं, यह संस्था स्वधर्मी भाई बहनों के लिए निरंतर कई वर्षों से उन्हें प्रत्येक माह बिना किसी प्रचार प्रसार के किराना सामग्री उपलब्ध करवा रही हैं। निश्चित ही यह कार्य अनुमोदनीय है। उक्त विचार महासंघ की पारिवारिक होली मिलन एवं मैत्री मिलन समारोह में समाजसेवी चंद्रप्रकाश ओस्तवाल ने कहीं, आपने अपनी ओर से भी सहयोग की घोषणा करी, साथ ही विश्वास दिलाया कि भविष्य में आपकी योजना निरंतर चले इसके लिए सदैव आपके…
