रंगपंचमी पर निकली पांच अलग अलग स्थानों पर निकली गैर
– गलियों, मोहल्लों से लेकर कॉलानियों में मना रंगों का त्यौहार
– बालाजी मित्र मंडल ने स्टेशन रोड़ पर मनाई रंग पंचमी
– मित्र नगर से निकाली श्री सांवरिया सेठ मित्र मंडल ने गैर
जावरा। रंगपंचमी का खुमार बुधवार को शहरवासियों पर जमकर चढ़ा, शहर में पांच अलग अलग स्थानों से निकली गैर में अपनत्व का रंग घुला, स्टेशन चौराहे लेकर घंटाघर चौराहे तक युवाओं से लेकर बुर्जूगों पर रंगो की मस्ती छाई। दोपहर बाद शहर के घंटाघर चौराहे कामाहोल देखने लायक था, चौराहे पर तीन अलग क्षेत्रों से गैर चौराहे पर पहुंची, यहां तीन डीजे पर बजते होली के गीतों पर युवा झुमकर नाचे और पानी के टेंकर तथा फायटर से युवाओं पर रंग बरसाया, सुखे गुलाल और पक्के रंगों से युवाओं के मुहं लाल, पीले, काले नजर आए, युवाओं ने मस्ती में एक दुसरे के कपड़े तक फाड डाले और उन्है घंटाघर चौराहे के ऊपर गुजर रहे तारों पर लटका दिया। जिसे बाद में नगर पालिका और बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने उतारा।
पांच अलग अलग स्थानों से निकली गैर –
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नागरीक उत्सव समिति एवं विनायक ग्रुप द्वारा रंग पंचमी के पावन अवसर पर बुधवार को रंगारंग गेर का आयोजन किया गया। गैर में आयोजक पवन सोनी के साथ समिति सदस्य मौजुद रहे। इस गैर में डीजे तथा बैण्ड के साथ आदिवासी ढोल आकर्षण का केन्द्र रहा। गीता भवन से निकली यह गैर शुक्रवारीया, फुटी बावडी, पिपली बाजार, हंगामा 88, जवाहर पथ, चुडी बाजार, बजाज खाना, घंटाघर चौराहे पर पहुंची। जहां डीजे पर युवाओं ने जमकर आनंद लिया।
भैरव मित्र मंडल की गैर भी पहुंची घंटाघर –
भैरव मित्र मंडल जावरा द्वारा निकाली जाने वाली गैर बुधवार को सुबह 10 बजे कुम्हारीपुरा से प्रारंभ होकर सोमवारियां, गोवर्धननाथ मंदिर, फुटी बावड़ी, पीपली बाजार, जवाहरपथ, चुडी बाजार, बजाजखाना होकर घंटाघर चौराहे पर पहुंची। भैरव मित्र मंडल की गैर में डीजे के साथ रंग बरसाते पानी के टेेंकरों के साथ युवाओं ने एक दुसरे को रंग गुलाल लगाकर पर्व मनाया।
बालाजी मित्र मंडल ने मनाई रंग पंचमी –
बालाजी मित्र मंडल द्वारा भी रंग पंचमी के अवसर पर स्टेशन चौराहे पर आनंद और उत्साह का आयोजन रखा। यहां डीजे पर होली के गीतों पर युवाओं ने जमकर डांस कर होली खेली। यहां विगत 15 वर्षों से रंगपंचमी का त्यौहार सतत रूप से मनाया जा रहा हैं, इसी कड़ी में बुधवार को भी लोगों को रंग, गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। आयोजन में मुख्य रूप से मनोज अग्रवाल, मुकेश कुमावत, फतेहलाल जैन, नरेश सैनी, सुनील पांडे, मुकेश माली, राकेश कोठाने, महादेव पण्डियार, संजय भाटी, दिनेश अरोड़ा, डॉ राकेश जैन, राजकुमार शर्मा आदि का सहयोग रहा।
नगर पालिका ने भी निकाली गैर –
नागरिक उत्सवों की श्रृंखला में नगर पालिका द्वारा भी रंगपचंमी के अवसर पर रंगारंग गैर निकाली जाती हैं। इसी कड़ी में बुधवार को सुबह करीब साढ़े 9 बजे नगर पालिका परिसर से रंगारंग गेर निकाली गई, जो लक्ष्मीबाई मार्ग, नीम चौक, कमानी गेट, कोठी बाजार होकर घंटाघर चौराहे पर पहुंची। नपा की गैर में रंगों से भरे फाईटर के साथ ढोल व डीजे शमिल रहे। गैर में नगर पालिका चेयरमेन, पार्षद के साथ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
कमानी गेट पर प्रियदर्शनी क्लब ने किया गैरो का स्वागत –
प्रियदर्शीनी क्लब कमानी गेट द्वारा प्रतिवर्शानुसार इस वर्ष भी़ रंगपंचमी के पावन पर्व पर डीजे की धुन पानी की बौछार एवम रंग बिरंगी गुलाल के साथ क्लब के सदस्यों ने रंगोत्सव के त्योहार का आनंद लिया। इस अवसर पर क्लब के संयोजक वरुण श्रोत्रीय ऐडवोकेट के साथ क्लब के सदस्य मौजुद रहे। क्लब पदाधिकारियोंने चौराहे से निकलने वाली सभी रंगारंग गैरों के अध्यक्षों का फुल माला पहनाकर व रंग गुलाल लगाकर स्वागत किया।
सांवरिया सेठ मंदिर से निकली गैर –
शहर के चौपाटी क्षैत्र स्थित मित्र कॉलोनी से श्री सांवरिया सेठ मंदिर समिति द्वारा रंगारंग गैर का आयोजन किया गया। मित्र नगर स्थित मंदिर से गैर सुबह करीब 10 बजे प्रारंभ हुई जो चौपाटी क्षैत्र की शास्त्री कॉलोनी, गांधी कॉलोनी के साथ चौपाटी क्षैत्र में गुजरी, गैर में डीजे के साथ पानी की बौछार व रंग गुलाल के साथ होली की मस्ती में झुमते युवा व मंदिर समिति सदस्य मौजुद रहे।
चौराहों पर तैनात रहे पुलिस अधिकारी –
रंगपंचमी के पर्व पर किसी प्रकार की कोई अप्रीय घटना ना हो इसके लिए कानून व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय प्रशासन व पुलिस अधिकारी चौराहे पर जुटे रहे। एसडीएम त्रिलोचन गौड़, तहसीलदार संदीप इवने ने शहर के अलग अलग ईलाकों में गश्त की तो सीएसपी दुर्गेश आर्मो तथा शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन तथा नायब तहसीलदार वैभव जैन, डीएसबी के देवेन्द्र तिवारी के साथ पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने शहर के घंटाघर चौराहे सहित विभिन्न चौराहे पर तैनात रहकर व्यवस्था संभाली।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

