– रोजाना स्थित गौदाम में मार्केटिंग सोसायटी ने किया खरीदी का शुभारंभ
जावरा। शासन द्वारा समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी मार्केटिंग सोसायटी जावरा द्वारा रोजाना स्थित गोदाम में कृषक जाकिर का गेहूं तोल कर शुभारंभ किया। अतिथि संस्था के अध्यक्ष पिंकेश मेहरा, संचालक ईश्वरलाल पाटीदार, कमल सिंह राजपूत, भाजपा पदाधिकारी डॉ दिलीप शाकल्य, अभय कोठारी, रोजाना सरपंच चरण सिंह, वेयरहाउस मलिक सुलेमान ने कांटे का पूजन कर तोल का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत संस्था के प्रबंधक द्वारा किया गया, पिंकेश मेहरा का स्वागत सुलेमान भाई द्वारा शाल श्रीफल से किया गया, इस दौरान मेहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नई योजनाएं लागू करने में आर्थिक मदद मिल रही हैं।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

