– रंगपंचमी पर निकलेगी विभिन्न संस्थाओं की गैर
– विनायक ग्रुप की रंगारंग गैर में आदिवासी बैंड रहेगा आकर्षण का केन्द्र
– नगर पालिका भी निकालेगी नपा प्रांगण से गैर
– बालाजी मित्र मंडल भी मचाएंगी धमाल
जावरा। पिछले दो दशकों से भी अधिक समय से रंगपंचमी के अवसर पर लगातार निकल रही रंगारंग गैर इस बार भी बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली जाएगी। गैर में आदिवासी बैंड खास तौर पर देखने को मिलेगा। इस भव्य आयोजन के मुख्य सूत्रधार पवन सोनी ने इस संवाददाता को बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस साल भी रंगपंचमी के मौके पर बुधवार को स्थानीय गीता भवन रोड से प्रात: 9 बजे गैर प्रारंभ होगी। जिसमें बड़ी संख्या में लोग उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्सव का आनंद लेंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 से उक्त आयोजन निरन्तर जारी है।
इसमें हर वर्ग व हर आयु के नागरिक हिस्सा लेकर रंगपंचमी पर्व को परम्परागत तरीके से मनाते हैं। एक-दूसरे के चेहरे पर रंग-गुलाल लगाते हैं और गैर में चल रहे साथियों पर भी गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार करते हैं। खुशनुमा वातावरण में निकलने वाली रंगारंग गैर को निहारने के लिए कईं लोग अपने-अपने घर की छतों पर खड़े रहकर इसका लुत्फ उठाते हैं। इस गैर में गुलाल फाइटर, ढोल, ताशा पार्टी, बैंड-बग्गी, डीजे के साथ ही आदिवासी अंचल का बैंड आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इस दौरान रंग की गैर में शामिल लोगों पर फाइटर से रंगों की बौछार होगी। साथ ही अबीर-गुलाल से सरोबार नागरिक डीजे पर बजने वाले गीतों पर झूमते-नाचते नजर आएंगे। गीता भवन से शुरू होकर उक्त गैर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई घण्टाघर पहुंचेगी। जहाँ इसका समापन होगा। इसके बाद गैर में सम्मिलित लोगों को स्वल्पाहार वितरित किया जाएगा।
बालाजी मित्र मंडल धूमधाम से मनाएगा रंगपंचमी –
इसी प्रकार स्टेशन चौराहा पर बालाजी मित्र मण्डल द्वारा रंगपंचमी पर्व पूरे उत्साह से मनाया जाएगा। यहां विगत 15 वर्षों से रंगपंचमी का त्यौहार सतत रूप से मनाया जाकर लोगों को रंग, गुलाल लगाकर खुशियां मनाई जाती है। इसमें मुख्य रूप से मनोज अग्रवाल, मुकेश कुमावत, फतेहलाल जैन, नरेश सैनी, सुनील पांडे, मुकेश माली, राकेश कोठाने, महादेव पण्डियार, संजय भाटी, दिनेश अरोड़ा, डॉ राकेश जैन, राजकुमार शर्मा आदि का सहयोग सराहनीय रहता है।
प्रियदर्शिनी क्लब करेगा स्वागत –
प्रियदर्शिनी क्लब कमानीगेट के पदाधिकारी वरुण श्रोत्रिय के अनुसार रंगपंचमी के मौके पर हमारी संस्था द्वारा शहर में निकलने वाली गैर का जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में इस संस्था द्वारा नगर में रंगारंग गैर का आयोजन किया जाता था। लेकिन बीते कुछ वर्षों से अपरिहार्य कारणों के चलते गैर निकालना बंद कर दिया गया है। उसके पश्चात संस्था की ओर से महज आयोजन के अवसर पर फूलमालाओं से स्वागत सत्कार किया जाता है।
नगर पालिका भी निकालेगी गैर –
रंग पंचमी के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर पालिका नागरिक उत्सव के तहत बुधवार को रंगारंग गैर निकालेगी। बुधवार को सुबह करीब साढ़े 9 बजे नगर पालिका प्रांगण में नपा गैर निकालेगी। जो शहर के सभी मार्गो से होकर गुजरेगी, गैर में फाईटर से रंगों की बौछार उडाइ्र्र जाएगी। वहीं चौपाटी पर श्री सांवरिया सेठ मंदिर से गैर निकाली जाएगी, जो मित्र नगर से प्रारंभ होकर चौपाटी क्षैत्र में भ्रमण करेगी। वहीं भैरव मित्र मंडल द्वारा धाकड़ी पुरे से निकलेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

