– मामले का रतलाम में एसपी ने किया खुलासा
जावरा। प्रापर्टी बिजनेस में इन्वेस्ट करने, किसी से रुपया दुगना करने तथा बड़ा मुनाफा कमाने जैसे लालच देकर लोगों के साथ करोड़ो रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा हैं। मामले का खुलासा मंगलवार को एसपी अमित कुमार ने एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी दुर्गेश आर्मो की उपस्थिति में किया।
एसपी ने बताया कि जावरा शहर पर 25 फरवरी 25 को फरियादी अता मोहम्मद पिता मो.आरिफ जाति मुसलमान (20) नि.बरफखाना जावरा जिला रतलाम ने रिपोर्ट किया कि आबिद पिता रसीद निवासी अकब मकबरा जावरा और उसकी पत्नी नीलू ने फरियादी व अलग अलग व्यक्तियो के साथ किसी के साथ प्रापर्टी का बिजनेस मे इन्वेस्ट करने के नाम पर, किसी से रुपया दुगुना करने के नाम पर, किसी को रुपये देकर बडा मुनाफा लोटाने के नाम पर अनियमित रुप से रुपये जमा करने हेतु लेकर कुल 2 करोड़ 21 लाख 60 हजार रुपये की धोखाधङी की हंै। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जावरा शहर पर धारा 420 भादवि, अनियमित जमा योजना प्रतिबन्ध अधिनियम कि धारा- 21(1, 2, 3) का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
अजमेर से पकड़ा था आरोपी को –
अधिकारियों ने मामले में थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन को घटना के हर पहलु पर जांच करने एवं टीम बनाकर तत्काल प्रकरण के आरोपियो की तलाश हेतु जावरा शहर व आसपास अन्य स्थानो पर आरोपियो तलाश पतारसी एवं दबिश के निर्देश दिये। दिनांक 17 मार्च 25 को उनि रघुवीर जोशी मय टीम के सायबर सेल एवं मुखबिर सुचना पर दबिश दी जाकर अजमेर राजस्थान से आरोपी आबिद पिता राशिद मेव (36) निवासी अकब मकबरा जावरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय जावरा पेश कर पीआर प्राप्त कर पुछताछ की गई। आरोपी द्वारा फावडा फेक्ट्री मे इन्वेस्ट करने, प्रोपर्टी का बिजनेस करके ज्यादा मुनाफा देने के नाम पर लोगो से करोडो रुपये प्राप्त कर लाखो रुपये मुनाफा के तोर पर दिया गया था। आरोपी द्वारा पीडितो के साथ रुपयो का अधिकतम लेन देन केश के माध्यम से तथा कुछ लेनदेन बैंक के माध्यम से किया गया था। जो आरोपी एवं आरोपी से जुडे व्यक्तियो के बैंक खाते एवं उनकी संपत्ति की जानकारी प्राप्त की जा रही है । उक्त मामले मे दिनांक 25 फरवरी 25 को आरोपी आबिद की पत्नि नीलु मेव की गिरफ्तारी की जाकर वर्तमान मे न्यायिक अभिरक्षा मे निरुध्द हैं।
इनकी भूमिका रही सराहनीय –
मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन, उनि रघुवीर जोशी, कार्य प्रआर मृदंग सातपुते, जाकीर खान, राधेश्याम, अभय, ललित, यशवंत , राजेश, जीवन, दीपक, रामप्रसाद, शैलेन्द्र, नारायण, सोनपाल, रवि, मोहित, सुरेन्द्र, रणजीत, चंद्रपाल, सुगड, आकाश, म.आर अंजना धाकड व सायबर सेल रतलाम की सराहनीय भूमिका रही ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

