• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नंदावता में जल अर्पण दिवस बना जन उत्सव, कलश यात्रा, पूजा और संकल्प के साथ जल संरक्षण का संदेश

February 13, 2026

न वेतन, न सुनवाई : अब हड़ताल ही अंतिम रास्ता, 13 फरवरी को शहर में नहीं उठेगा कचरा

February 12, 2026

मोबाईल एप से होगी जनगणना, 1 मई से घर घर गिनती शुरु

February 12, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, February 13
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, विश्व हिन्दु परिषद ने सौंपा ज्ञापन
जावरा

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, विश्व हिन्दु परिषद ने सौंपा ज्ञापन

EditorBy EditorApril 18, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
जावरा। पश्चिम बंगाल में वक्फ बिल के विरोध में किए गए प्रदर्शन के दौरान हिन्दुओं पर किए गए हिसंक प्रदर्शन से नाराज विश्व हिन्दु परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय पर बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन नायब तहसीलदार वैभव जैन को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि 11 अप्रैल 2025 को वक्फ कानून के विरोध के नाम पर किया गया हिंसक प्रदर्शन कानून बनाने वाली सरकार के विरोध में नहीं अपितु हिंदुओं पर हिंसक आक्रमण के रूप में था। जबकि हिंदू समाज का इस कानून के निर्माण में कोई भूमिका नहीं थी और यह एक शुद्ध संवैधानिक प्रक्रिया थी। इसका स्पष्ट अर्थ है कि वक्फ तो केवल बहाना था, असली उद्देश्य मुर्शिदाबाद को हिंदू शून्य बनाना था। इस उन्मादी जिहादी भीड़ ने हिंदुओं के 200 से अधिक घरों और व्यावसायिक दुकानों को लूटकर जलाया, सैकड़ो हिंदुओं को बुरी तरह घायल किया व तीन नागरिकों की निर्मम हत्या की गई। दर्जनों महिलाओं के शीलभंग भी किए गए। परिणाम स्वरूप 500 से अधिक हिंदू परिवारों को मुर्शिदाबाद से पलायन करना पड़ा। उनके पास जाकर उनकी चिंता एवं सहायता करने की अपेक्षा सीएम ममता बनर्जी दंगा भड़काने वाले इमामो से मिल रही है। बंगाल की वर्तमान स्थिति से यह स्पष्ट है कि ममता सरकार भारत के संघीय ढांचे को बंगाल में ध्वस्त कर अपनी सरकार और वोट बैंक को सुरक्षित रखने के लिए किसी भी सीमा तक जा सकती है। बंगाल में राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में आ चुकी है। हिंदुओं के प्रति हिंसा बढ़ती जा रही हैं। यह हिंसा मुर्शिदाबाद से निकलकर संपूर्ण बंगाल में फैलती जा रही हैं। ज्ञापन में मुख्य रुप से बंगाल में अविलंब रुप से राष्ट्रपति शासन लगाए जाने, बंगाल की हिंसा की जांच एनआईए द्वारा करवाई जाए और दोषियों को अविलंब दंडित किया जाए। बंगाल की कानून व्यवस्था का संचालन केंद्रीय सुरक्षा बलों के हाथों में दिया जाए। बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर उनको निष्कासित किया जाए। बंगाल व बांग्लादेश की 450 किलोमीटर की सीमा पर तार लगाने का काम अविलंब प्रारंभ किए जाने की मांग की हैं। ज्ञापन के दौरान विश्व हिंदू परिषद रतलाम विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत, विभाग सह संयोजक राधेश्याम आंजना, जिला अध्यक्ष श्रीपाल दसेडा, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला, प्रखंड, खंड और ग्राम समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जानकारी जिला मंत्री तूफान सिंह यादव ने दी।

Post Views: 137
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

नंदावता में जल अर्पण दिवस बना जन उत्सव, कलश यात्रा, पूजा और संकल्प के साथ जल संरक्षण का संदेश

February 13, 2026

न वेतन, न सुनवाई : अब हड़ताल ही अंतिम रास्ता, 13 फरवरी को शहर में नहीं उठेगा कचरा

February 12, 2026

लाइन पर काम से पहले सुरक्षा का पाठ, बिजली कर्मचारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

February 11, 2026
Don't Miss
जावरा

नंदावता में जल अर्पण दिवस बना जन उत्सव, कलश यात्रा, पूजा और संकल्प के साथ जल संरक्षण का संदेश

By EditorFebruary 13, 2026

– पेयजल स्रोतों को बांधे रक्षा सूत्र • घर-घर नलजल की रक्षा का लिया संकल्प,…

न वेतन, न सुनवाई : अब हड़ताल ही अंतिम रास्ता, 13 फरवरी को शहर में नहीं उठेगा कचरा

February 12, 2026

मोबाईल एप से होगी जनगणना, 1 मई से घर घर गिनती शुरु

February 12, 2026

लाइन पर काम से पहले सुरक्षा का पाठ, बिजली कर्मचारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

February 11, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: [email protected]
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

नंदावता में जल अर्पण दिवस बना जन उत्सव, कलश यात्रा, पूजा और संकल्प के साथ जल संरक्षण का संदेश

February 13, 2026

न वेतन, न सुनवाई : अब हड़ताल ही अंतिम रास्ता, 13 फरवरी को शहर में नहीं उठेगा कचरा

February 12, 2026

मोबाईल एप से होगी जनगणना, 1 मई से घर घर गिनती शुरु

February 12, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.