– जैन समाज पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले दोनो भाजपा नेताओं को बर्खास्त करने की मांग
जावरा। अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ प्रदेश अध्यक्ष अनिल दसेडा महामंत्री, मंगल नाहर शाजापुर, हार्दिक मेहता रतलाम ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया की पिछले दिनों घटित तीन अमानवीय अव्यवहारिक घटनाओं से जैन समाज आक्रोशित हैं।
सिंगोली के पास कछला गांव में रात्रि विश्राम के दौरान तीन साधुओं के साथ मारपीट कर असामाजिक तत्वों द्वारा गंभीर रूप से घायल कर दिया। हाई कोर्ट की रोक के बाद विले पार्ले पूर्व स्थित 30 साल पुराना श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर शराब कारोबारी और बीएससी के भ्रष्ट अधिकारीयों की मिली भगत से रातों रात तोड़ दिया। जबलपुर भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जागृति शुक्ला और भारतीय जनता पार्टी विधायकअभिलाष पाण्डे के विधायक प्रतिनिधि शैलेन्द्र सिंह राजपूत ने ग्रहणा रहित सोच के चलते अहिंसा प्रिय जैन समाज की तुलना एक वर्ग विशेष से कर कहा कल्कि अवतार आएगा तब विपक्ष में रावण बनकर जैन समाज खड़ा रहेगा। जैन समाज को जो देश के विकास और उन्नति में सबसे अहम योगदान देता हंै।
सबसे शांतिप्रिय समाज अहिंसा परमो धर्म पर चलने वाले समाज के बारे में इस तरह ओछी मानसिकता रखने वाले दोनों पदाधिकारियों को पार्टी से बर्खास्त किया जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी इसी सोच का कतई समर्थन नहीं कर सकती। इन घटनाओं से संपूर्ण जैन समाज आहत हैं आंदोलित हैं।
युवक महासंघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी विनोद बरबोटा उज्जैन, सुनील गांग इंदौर, नरेंद्र बाफना उज्जैन, निलेश सकलेचा इंदौर, अजेश कोठारी उज्जैन, अभय जैन उज्जैन, प्रदेश संरक्षक पारस सिंघवी आष्टा, दिलीप सकलेचा नलखेड़ा, परामर्शदाता संतोष मेहता नागदा, मुकेश जैन नाकोड़ा झाबुआ, अनिल देसरला आलोट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सपन जैन शाजापुर, उपाध्यक्ष प्रकाश गांधी उज्जैन, सुनील पटवा इंदौर, भरत चौधरी देवास, विजय मेहता दलौदा, मंत्री रीतेश खाबिया उज्जैन, राजेश रांका रतलाम, मेहुल जयराज जैन बुरहानपुर, निलेश सुराणा बड़ावदा, उत्सव जैन सीतामऊ, राहुल रांका आलोट, कोषाध्यक्ष विनोद मेहता जावरा, संगठन मंत्री राजेंद्र दरडा रतलाम, इंद्रेश चंडालिया सैलाना, आशीष चत्तर राजगढ़, पर्यावरण मंत्री संदीप भंडारी महिदपुर रोड़, प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल नाहर भानपुरा, अरुण बुरड़ महिदपुर, महेश भंडारी मोहन बड़ोदिया, प्रदेश प्रवक्ता राकेश नाहर दसई, शेखर नाहर जावरा ने जबलपुर की भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष जागृति शुक्ला भारतीय जनता पार्टी विधायक अभिलाष पाण्डे के विधायक प्रतिनिधि शैलेन्द्र सिंह राजपूत द्वारा संपूर्ण जैन समाज के ऊपर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर दोनों नेताओं को कठोर शब्दों में निंदा करते हुवे भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय वी डी शर्मा से निवेदन करते हे तुरंत दोनों पदाधिकारियों पर कार्यवाही करते हुवे उन्हें पार्टी से मुक्त करे। बाम्बे में विले पार्ले पूर्व स्थित 30 साल पुराना श्री 1008 पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर को हाईकोर्ट के स्टे के बाद षड्यंत्र पूर्वक तोडऩे पर महाराष्ट्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार से निवेदन हे बीएमसी के भ्रष्ट अधिकारियों को तुरंत बर्खास्त करे और मंदिर का पुन: निर्माण करे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

