जावरा। अभिभाषक संघ जावरा के पूर्व अध्यक्ष स्व. स्नेह मेहरा की स्मृति में न्यायालय परिसर जावरा में जल मंदिर का शुभारंभ किया गया। मेहरा परिवार के वरिष्ठ अभिभाषक प्रकाश मेहरा, पिंकेश मेहरा व गर्वित मेहरा द्वारा लगातार दूसरे वर्ष न्यायालय परिसर जावरा में अभिभाषक संघ जावरा के पूर्व अध्यक्ष की स्मृति में जल मंदिर की व्यवस्था की गई।
पिंकेश मेहरा ने बताया कि विगत वर्ष से मेहरा परिवार ने न्यायालय परिसर जावरा में आने वाले पक्षकारो व नागरिकों के लिए गर्मियों के मौसम में जल मंदिर आरओ वॉटर का चलाया जा रहा हैं। जिससे हजारों नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं। जल मंदिर के शुभारंभ अवसर पर वरिष्ठ अभिभाषक वरुण क्षोत्रिय तथा संघ सचिव भारत सैनी ने अपने विचार व्यक्त किये।
इनकी उपस्थिति में हुआ शुभारंभ –
इस अवसर पर अभिभाषक संघ जावरा के वरिष्ठ सदस्य ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी, अशोक सेठिया, मुनिराजसिंह चन्द्रावत, धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया, विष्णु मालवीय, श्याम मकवाना, अनिल चत्तर, राशिद खान, अदनान खान, सफात रसूल, पुखराज सोनगरा, तन्मय सोनी, रमेश चंद्र शर्मा, विनय सिंह श्रीमाल, चरण सिंह सोनगरा, रमेश सोलंकी, नासिर खान, जितेन्द्रसिंह चन्दावत, अजय श्रीवास्तव, प्रवीणसिंह चन्द्रावत, सूर्यभान कटारिया, श्यामसुंदर परिहार, असलम खान, सजी वर्गीस, अनिल कांठेड़, जटाशंकर शर्मा, बंकट मालवीय, नरेन्द्रसिंह, इरफान मंसूरी आदि सहित अभिभाषक व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संचालन मुकेश भाटी एडवोकेट ने किया। आभार कोषाध्यक्ष राहुल पहाडिय़ा ने माना। जानकारी विष्णु मालवीय ने दी।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

