– ब्लाक कांग्रेस कमेटी जावरा-पिपलौदा ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
– सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर दर्ज किए झुठे प्रकरण निरस्त की रखी मांग
जावरा। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष व सांसद सोनिया गांधी लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी व रॉबर्ट वाड्रा पर ईडी द्वारा दर्ज किए गए झुठे प्रकरण को निरस्त करने की मांग को लेकर शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा व पिपलौदा द्वारा राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम कार्यालय पर नायब तहसीलदार वैभव जैन को दिया।
ज्ञापन में बताया कि गांधी परिवार एक प्रतिष्ठित परिवार है और इस परिवार ने देश के खातिर अपने आप को कुर्बान किया, इस परिवार के तीन प्रधानमंत्री बने हैं, लेकिन राजनैतिक द्वेषतावंश केंद्र की भाजपा सरकार गांधी परिवार की छवि को धूमिल करने की नीयत से ईडी का दुरुपयोग कर इस परिवार के लोगों पर झुठे प्रकरण पंजीबद्ध करवा रही हैं, जबकि सभी निर्दोष हैं, यह खुला राजनैतिक षड्यंत्र हैं, जिसका कांग्रेस पार्टी घोर विरोध करती हैं। केंद्र की भाजपा सरकार ईडी का दुरुपयोग कर आए दिन गांधी परिवार को परेशान कर रही हैं । जबकि यह परिवार ना कभी दबा है, ना कभी दबेगा ईडी की ताजा कार्यवाही राजनैतिक बदले की भावना को बयां करती हैं।
इनकी रही उपस्थिति –
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा शहर अध्यक्ष सुशील कोचट्टा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव मोहम्मद यूसुफ कडपा, ब्लॉक कांग्रेस पिपलोदा दक्षिण अध्यक्ष दिलीपराव मंडलोई, ब्लॉक कांग्रेस पिपलोदा उत्तर के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष हिम्मत सिंह श्रीमाल, जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर एच.एस.राठौर, शांतिलाल दसेड़ा, वरुण श्रोत्रीय, ब्लॉक कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष अजीर्जुरहमान पठान, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अन्नपूर्णा पवार, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष राहुल शर्मा, कांग्रेस नेत्री यास्मीन खान, नगर पालिका चेयरमैन मोहम्मद मुस्तकीम मंसूरी, लोकेश विजवा, विनोद ओरा,आमिर खान, पवन चौरसिया, उबैद अंसारी, रिजवान पठान, अनिल सोनी, अशोक सिसोदिया, कृष्णा अखेडिय़ा, दानिश सिद्दीकी, शाहिद भाई मेव, चंद्रशेखर शर्मा, सोनू खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ज्ञापन का वचन हिम्मत सिंह श्रीमाल ने किया। संचालन एडवोकेट उबेद अंसारी ने किया। आभार विनोद ओरा ने माना।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

