– रहवासियों के साथ हिन्दु संगठनों ने सौंपा स्टेशन मास्टर को ज्ञापन
जावरा। शहर के रेलवे प्लेटफार्म नं. 2 पर लंबे समय से स्थापित श्री सिद्धश्वर महादेव मंदिर को रेलवे ठेकेदारों व इंजिनियरों ने बगेर किसी को बताए शिवलिंग व प्रतिष्ठित प्रतिमाओं को बगेर किसी विधि विधान के हटाते हुए रेलवे कॉलोनी में एक पेड़ के नीचे रख दिया था। जिस पर रहवासियों व हिन्दु संगठनों ने पुन: उक्त शिवलिंग और प्रतिमाओं को लाकर पुन: प्लेटफार्म नं. 2 पर पूर्व में बने मंदिर के स्थान पर विराजित कर दिया और इसी स्थान पर पुन: मंदिर निर्माण करने की मांग करने लगे। इसी कड़ी में रविवार को भी रहवासी और हिन्दु संगठन प्लेटफार्म नं. 2 पर पहुंचे और मंदिर में पुजा अर्चना कर स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपकर इसी स्थान पर मंदिर बनाने की मांग की, साथ ही ज्ञापन में चेतावनी भी हैं कि यदि रेलवे प्रशासन ने इसी स्थान पर मंदिर नहीं बनाया तो आंदोलन किया जाएगा। जिसकी समस्त जवाबदारी रेलवे प्रशासन की रहेगी।




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

