– कंटेनर में एक छुपे केबीन में भरकर उज्जैन होकर इंदौर ले जा रहे थे
जावरा। जिले में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध जारी अभियान के तहत जावरा शहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। शहर पुलिस ने थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन के नेतृत्व में पंजाब से एक कंटेनर में भरकर 1200 किलो डोडाचुरा की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को पकडऩे में सफलता प्राप्त की हैं। पुलिस ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया हैं, वहीं युवकों के कब्जे से कंटेनर में छुपा कर ले जाया जा रहा डोडाचुरा मय कंटेनर के जब्त किया हैं। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मंगलवार को दोपहर में एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी दुर्गेश आर्मो की उपस्थिति में किया हैं।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि मुखबीर सूचना पर जावरा शहर पुलिस थाना पदस्थ उनि. रघुवीर जोशी द्वारा अपनी टीम के साथ 21 अप्रैल को सर्कीट हाउस के सामने रोड पर आरोपी सतविंदर सिह उर्फ गोपी पिता कंवरजीत सिह जाति सिक्ख (34) निवासी ग्राम म.न.138 गोविन्द नगर बलोकी तहसील नकोदरा जिला जालंधर पंजाब व सुखदेवसिह पिता सुच्चा सिह जाति सिक्ख (37) निवासी ग्राम शैरो तहसील तरणतारण जिला तरणतारण पंजाब को एक कन्टेनर क्रमांक एचआर-38-एक्स- 4627 मे स्कीम के अंतर्गत कंटेनर मे एक छुपा हुआ केबिन बनाकर उसमे अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा काले व सफेद रंग के प्लास्टिक के 60 बोरो मे भरा कुल वजन 1200 किलोग्राम के साथ रखा गया था। जिसे मुखबिर सुचना पर पकडा। आरोपियों पर एनडीपीएस की धारा- 8/15 का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आरोपी उक्त अवैध मादकपदार्थ उज्जैन होते हुए इंदौर ले जाने वाले थे तथा वहा से कही अन्यत्र प्रदेश मे तस्करी होने वाली थी। गिरफ़्तारशुदा दोनो आरोपियां को न्यायालय पेश कर पीआर प्राप्त कर आरोपी से डोडाचुरा के स्त्रोतो संबंध मे पूछताछ की जा रही हैं।
36 लाख का डोडाचुरा, 20 लाख का कंटेनर जप्त –
एसपी ने बताया कि जावरा शहर पुलिस ने जो 1200 किलो डोडाचुरा जब्त किया हैं उसकी अंतराष्ट्रीय बाजार मे कीमत करीबन 36 लाख रुपए हैं। जबकि कंटेनर 20 लाख रुपए किमत का हैं, इस प्रकार शहर पुलिस ने डोडाचुरा और कंटेनर सहित कुल 56 लाख रुपए का मश्रुका जब्त किया हैं। डोडाचुरा तस्करी मामले में निरीक्षक जितेन्द्रसिह जादौन, उनि.रघुवीर जोशी, प्र आर जाकीर खान, अजय दुबे , मृदंग सातपुते, आरक्षक सुरेन्द्रपालसिह, यशवंत जाट, राधेश्याम चौहान, रवि कुमार, ललित जगावत, शैलेन्द्रसिह, नारायणसिह, रामप्रसाद मीणा की सराहनीय भूमिका रही।




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

