– शुक्रवार को सुबह फाटक चौराहे से रैली निकालकर सौंपा जाएगा ज्ञापन
जावरा। रतलाम से नीमच तक रेलवे दोहरीकरण के चलते रेलवे के ठेकेदार ने जावरा शहर के प्लेटफार्म नं. 2 पर लंबे समय स्थापित शिव मंदिर को बगैर विधि विधान से हटाते हुए उसे रेलवे कॉलोनी में पेड़ के नीचे रख दिया था। जिसका रहवासी व हिन्दु संगठनों ने विरोध करते हुए शिव परिवार को पेड़ से उठाकर पुन: प्लेटफार्म नं. 2 पर स्थापित कर दिया और यहीं पर पुन: मंदिर स्थापित करने की मांग की जा रही हैं। रहवसियों और हिन्दु संगठनों ने बताया कि यह उनकी धार्मिक आस्था का मामला हैं, बरसो से प्लेटफार्म पर शिव मंदिर स्थापिता हैं और आगे भी यही रहेगा। संगठनों द्वारा लगातार प्लेटफार्म नं. 2 पर स्थापित शिव मंदिर की पुर्न स्थापना व मंदिर बनाने की मांग की जा रही हैं। लेकिन सुनवाई नहीं होने पर अब इस मांग को लेकर सर्व हिन्दु समाज आंदोलन करने जा रहा हैं। शुक्रवार को सुबह सर्व हिन्दु समाज मंदिर प्लेटफार्म 2 पर ही बनाने की मांग को लेकर सुबह रेलवे फाटक चौराहे पर स्थित बालाजी मंदिर से स्टेशन तक एक रैली निकाली जाएगी और स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। सर्व हिन्दु समाज ने सभी से सुबह 8 बजकर 30 मिनीट पर बालाजी मंदिर पर एकत्रित होने का आव्हान किया हैं।



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

