– सर्व हिन्दु समाज के आव्हान पर होगा प्रदर्शन, ज्ञापन भी होगा
जावरा। जम्मु कश्मीर के पहलगांव में पर्यटकों पर आंतकवादियों किए गए कायराना हमले के विरोध में सर्व हिन्दु समाज 24 अप्रैल गुरुवार को शहर में प्रदर्शन करेगा। इस दौरान आतंकवाद का पूतला दहन किया जाएगा, ज्ञापन सौंपकर इस आतंकी हमले में मारे गए 26 पर्यटकों को श्रृद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।
सर्व हिन्दु समाज ने सोश्यल मीडिया के माध्यम से आम जनता से अपील की है कि पहलगांव आतंकी हमले के विरोध में 24 अप्रैल को सुबह 11 बजे तक अपना व्यापार व्यवसाय बंद रखकर, आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष हिंन्दुओं को श्रृद्धांजलि देने शहर के घंटाघर चौराहे पर पंहुचे। सर्व हिन्दु समाज ने सुबह 10 बजे पूल बाजार स्थित श्री जागनाथ महादेव मंदिर पर आम जनता से एकत्रित होने का अनुरोध किया हैं। एकत्रिकरण के बाद जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी जो घंटाघर पर पहुंचेगी, जहां आतंकवाद का पुतला दहन किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा जाएगा। सर्व हिन्दु समाज ने घटना के विरोध में अधिक से अधिक की संख्या में एकत्रित होकर हिन्दु एकता का परिचय देने की अपील की हैं। 



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

