– वकीलों ने कार्य से विरक्त रहकर मृतकों को दी श्रृद्धांजलि
– शहर के घंटाघर चौराहे पर विद्यार्थी परिषद ने फुंका आतंकवाद का पुतला
जावरा। जम्मु कश्मीर के पहलगांव में पर्यटकों पर आंतकवादियों किए गए कायराना हमले के विरोध में पुरा देश एक जूट हो गया हैं। जगह जगह हमले के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं, ज्ञापन दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को जावरा के अभिभाषक संघ ने प्रदर्शन किया। वहीं गुरुवार को सर्व हिन्दु समाज द्वारा जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। साथ ही आतंकवाद का पुतला दहन भी होगा।
पहलगांव आंतकी हमले के विरोध में बुधवार को शहर के अभिभाषक संघ के सभी सदस्य न्यायालयीन कार्य से विरक्त रहे और मृतको को श्रृद्धांजलि अर्पित करने शोक सभा का आयोजन किया। वहीं दोपहर करीब 2 बजे राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय अघिकारी त्रिलोचन गौड़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आतंकवादियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा मृतकों को न्याय दिलाने की मांग की गई हैं। इस दौरान संघ अध्यक्ष दिनेश चौहान, उपाध्यक्ष जयन्त व्यास, सचिव भारत सैनी, लाइब्रेरियन सचिव चरणसिंह सोनगरा, वरुण श्रोत्रिय, नरेन्द्र पंडित, तन्मय सोनी, विनोद बघेरवाल, रमेश सोलंकी, पिंकेश पालीवाल, धर्मेंद्र सिसौदिया, पुखराज सोनगरा, असलम खान, शफात रसूल, राशिद, बाबूलाल सेकवडिय़ा, अश्विन पालीवाल, मनीष सुराणा, अंकित शर्मा,हर्षित रावल, रोनक बघेरवाल आदि सहित बड़ी संख्या में अभिभाषक उपस्थित रहे।
विद्यार्थी परिषद ने घंटाघर पर फुंका पूतला –
आतंकी हमले के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार की शाम को शहर के घटाघर चौराहे पर आतंकवाद के पुतले का दहन किया। इस दौरान अभाविप रतलाम जिला संयोजक सत्यम दवे, जावरा नगर मंत्री लवीश चौरडिय़ा के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान परिषद पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी भी की।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

