– नवरात्रि, दशहरा और दीपावली पर शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश
– थाना प्रभारी ने बदमाशों को भी दी सख्त हिदायत
जावरा/रिंगनोद। आगामी नवरात्रि, दशहरा एवं दीपावली को देखते हुए रिंगनोद पुलिस ने कानून-व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। थाना परिसर में नगर रक्षा समिति की बैठक आयोजित कर सदस्यों को त्योहारों के दौरान पुलिस के साथ समन्वय बनाकर सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में हुई बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन ने रिंगनोद, ढोढर सहित आसपास के गांवों से आए समिति सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गरबा, जुलूस और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर नजर –
पुलिस ने समिति सदस्यों को धार्मिक आयोजनों, गरबा कार्यक्रमों, जुलूस और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहने को कहा। संदिग्ध गतिविधि, विवाद, अफवाह या कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। साथ ही यातायात व्यवस्था में सहयोग करने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की अपील की गई, ताकि त्योहारों के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो।
थाना जॉइन करते ही गुंडे-बदमाशों को चेतावनी –
त्योहारी सीजन में पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी जादौन ने थाना जॉइन करने के बाद क्षेत्र के गुंडे-बदमाशों की परेड लेकर स्पष्ट हिदायत दी कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह से शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश न करें। पुलिस ने संकेत दिया है कि कानून-व्यवस्था बिगाडऩे वालों पर नजर रहेगी और गड़बड़ी सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील –
इस दौरान एसडीओपी संदीप मालवीय ने आमजन से त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
त्योहारों से पहले रिंगनोद पुलिस का सख्त एक्शन : नगर रक्षा समिति की बैठक में सुरक्षा के निर्देश, गुंडे-बदमाशों की ली परेड
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

