• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा की बेटी पूनम श्रीवास्तव ने पहली ही कोशिश में NEET में रचा गौरव

August 17, 2026

जावरा में भारत विकास परिषद की प्रांतीय महिला संगोष्ठी “समर्था” का भव्य आयोजन, 20 शाखाओं की 200 मातृशक्तियों ने लिया हिस्सा

August 17, 2026

वॉलीबॉल में महावीर जैन नेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 23 खिलाडिय़ों का जिला स्तर पर चयन

August 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, August 17
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»अमानक खाद बीज विक्रय पर सख्ती से प्रतिबंध रहे, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो : केबीनेट मंत्री काश्यप
रतलाम

अमानक खाद बीज विक्रय पर सख्ती से प्रतिबंध रहे, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो : केबीनेट मंत्री काश्यप

EditorBy EditorJuly 19, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– अधिकारियों का जनप्रतिनिधियों से बेहतर संवाद रहे, उनके परामर्श से ही विकास कार्य किए जाएं
– जिला मुख्यालय पर समीक्षा बैठक आयोजित
रतलाम/ राजगढ़। जिले के प्रभारी एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा कि जिले में कही भी अमानक खाद अथवा बीज का विक्रय न हो,कृषि विभाग पूरे जिले में बारीकी से जांच करें। यदि कोई ऐसा करता पाया जाता है उसके विरूद्ध पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जाए। प्रभारी मंत्री काश्यप ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न परियोजनाओं से प्रभावित होने वाले परिवारों के पुनर्वास के मामलों में संवेदनशीलता से प्रकरण बनाए जाएं। जिले के अधिकारियों का जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर संवाद रहे एवं जनप्रतिनिधियों के मशविरे से ही विकास कार्य किए जाएं। बैठक में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग गौतम टेटवाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग नारायण सिंह पंवार, सांसद रोडमल नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सौंधिया, राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव, खिलचीपुर विधायक हजारीलाल दांगी, विधायक नरसिंहगढ़ मोहन शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।प्रभारी मंत्री ने की निर्माण कार्यो की समीक्षा –
बैठक में सर्वप्रथम प्रभारी मंत्री काश्यप ने जिले में 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन सड़कों पर अधिक दुर्घटनाएं हो रही है, वहां दुर्घटनाओं से बचाव के इंतजाम किए जाए। चिन्हिंत ब्लैक स्पॉटस पर आवश्यक संकेतक बोर्ड लगाए जाएं। जहां कोई बदलाव की आवश्यकता है, वहां आवश्यक बदलाव किया जाए। यदि सड़क निर्माण में कोई तकनीकी त्रुटि है तो उसे दुरुस्त किया जाए। खास तौर पर सड़कों के मोड़ अथवा घुमाव इत्यादि निर्धारित मापदंडों के विरूद्ध तो नहीं है यह भी देख लिया जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारे शोल्डर पर हुए अतिक्रमण को भी हटाया जाए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग एवं म.प्र. सडक विकास निगम के अधिकारियों से साथ कलेक्टर बैठक कर ब्लैक स्पॉटस पर दुर्घटनाओं की हिस्ट्री सहित रिपोर्ट भिजवाएं।

बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, परियोजना क्रियान्वयन इकाई, राष्ट्रीय राजमार्ग ब्रिज कारपोरेशन एवं अन्य निर्माण एजेंसियों के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। लघु उद्योग निगम की समीक्षा के दौरान फूड प्रोसेसिंग कल्स्टर कचनारिया की जमीन से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित कार्यों की गुणवत्ता का अन्य विभागों के अधिकारियों की टीम बनाकर निरीक्षण कराने के लिए भी प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए। बैठक में मोहनपुरा, कुंडालिया, सुठालिया एवं पार्वती सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि सभी परियोजनाओं अंतर्गत यदि कोई महत्वपूर्ण मुद्दे लंबित हैं तो उन पर आवश्यक समन्वय कर कलेक्टर रिपोर्ट भिजवाएं। सुठालिया परियोजना अंतर्गत पुल-पुलियाओं के निर्माण कार्य समय-सीमा में सम्पन्न हो, पूर्णता प्रमाण पत्र देते समय यह ध्यान दिया जाए कि कार्य में कोई खामियां तो नहीं छूट गई है।बैठक में कृषि विभाग द्वारा जिले में खरीफ फसल की स्थिति पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इसी प्रकार उद्यानिकी एवं पशु चिकित्सा विभाग द्वारा भी अपने अपने विभाग से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की गई। इस दौरान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग गौतम टेटवाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग नारायण सिंह पंवार, सांसद रोडमल नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सौंधिया, राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव, खिलचीपुर विधायक हजारीलाल दांगी, विधायक नरसिंहगढ़ मोहन शर्मा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ने विभिन्न विभागों से संबंधित क्षेत्रीय समस्याएं एवं बेहतर विकास के लिए आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किए। जिस पर प्रभारी मंत्री द्वारा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Post Views: 214
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

रतलाम में तिरंगा वाहन रैली, युवाओं ने लिया राष्ट्र की गरिमा बनाए रखने का संकल्प

August 12, 2026

रतलाम के नए कलेक्टर बने अजय कटेसरिया, संभाला पदभार

August 4, 2026

अब नहीं चलेगी लापरवाही ! एक माह में बंद होंगे सभी अवैध कट, फोरलेन पर झाडय़िां हटेंगी, हादसों पर लगाम कसने उतरा प्रशासन

July 30, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा की बेटी पूनम श्रीवास्तव ने पहली ही कोशिश में NEET में रचा गौरव

By EditorAugust 17, 2026

– बिना कोचिंग घर पर रहकर की तैयारी, IISER में भी चयन — मेहनत, मार्गदर्शन…

जावरा में भारत विकास परिषद की प्रांतीय महिला संगोष्ठी “समर्था” का भव्य आयोजन, 20 शाखाओं की 200 मातृशक्तियों ने लिया हिस्सा

August 17, 2026

वॉलीबॉल में महावीर जैन नेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 23 खिलाडिय़ों का जिला स्तर पर चयन

August 17, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया, ‘युवा शक्ति विकसित भारत 2047’ रही मुख्य थीम

August 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा की बेटी पूनम श्रीवास्तव ने पहली ही कोशिश में NEET में रचा गौरव

August 17, 2026

जावरा में भारत विकास परिषद की प्रांतीय महिला संगोष्ठी “समर्था” का भव्य आयोजन, 20 शाखाओं की 200 मातृशक्तियों ने लिया हिस्सा

August 17, 2026

वॉलीबॉल में महावीर जैन नेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 23 खिलाडिय़ों का जिला स्तर पर चयन

August 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.