– स्टैट रैकिंग में भी 201 नंबर पर पहुंचा जावरा शहर
– रैकिंग लिस्ट में अंकों में हुई गड़बड़ी, रेसिडेशियल और कर्मशियल एरिया क्लिन, फिर भी जीएफसी में जीरों नंबर
जावरा। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 की सूची गुरुवार को जारी हुई। जिसमें हर बार की तरह इस बार भी मध्यप्रदेश का इंदौर शहर पहले नंबर पर रहा। लेकिन मध्यप्रदेश में 1 लाख की आबादी वाले शहरों में जावरा नगर पालिका के अंक तो गत वर्ष की तुलना में बढ़े लेकिन नेशनल रैकिंग और स्टेट रैकिंग में पिछड गए। गत वर्ष रैकिंग में जावरा 86 वें स्थान पर था। लेकिन इस वर्ष नेशनल रैकिंग में 129 वें स्थान पर रहे हैं जबकि स्टैट रैकिंग में भी जावरा शहर 201 नंबर पर रहा हैं।
गुरुवार को जारी हुई स्वच्छता रैकिंग में जावरा शहर को एक लाख की आबादी वालों शहर की श्रेणी में शामिल 824 शहरों में से 129 वां स्थान मिला हैं। जबकि स्वच्छता सर्वेक्षण के तीनों फैज मिलाकर जावरा नगर पालिका को 10 हजार मे से 8001 नंबर मिले हैं। वहीं ओडीएफ और जीएफसी सर्टीफिकेशन में 2500 मे से 1000 अंक मिले। इस प्रकार स्वच्छता सर्वेक्षण और सर्टीफिकेशन के कुल 12500 अंक मे से 8742 अंक मिले हैं। इन अंकों के चलते जावरा शहर को नेशनल रैंक में 129 वां स्थान तथा स्टैट में 201 वां स्थान प्राप्त हुआ हैं।
सटिर्फिकेशन में जीएफसी में मिला जीरो नंबर –
गुरुवार को जारी हुई स्वच्छता रैकिंग में जावरा नगर पालिका को वैस्ट जनरेशन और प्रोसेसिंग, रेसिडेंशियल और कर्मिशीयल क्लिनिंग, वॉटर बॉडिज क्लिनिंग में 100 प्रतिशत अंक मिले हैं। जबकि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन में 51 प्रतिशत, सोर्स सेग्रिगेशन में 4 प्रतिशत, पब्लिक टॉयलेट स्वच्छता में 75 प्रतिशत तथा डंप साईट सुधार में 97 प्रतिशत अंक मिले हैं। इसके बाद भी सर्टिफिकेशन में ओडीएफ की मार्किंग तो की गई हैं। लेकिन गारबेज फ्री सिटी में जीरो नंबर दिया गया हैं। जबकि नेशनल और स्टेट ऐवरेज में नंबर दिए गए हैं, लेकिन फाईनल में जीरो नंबर दिया गया हैं। जिससे ऐसा प्रतित होता हैं कि नपा ने गारबेज फ्री सिटी का सर्वेक्षण ही नहीं करवाया हैं। लेकिन शहर का घर घर कचरा संग्रहण 51 प्रतिशत और रहवासी तथा व्यवसायिक क्षैत्र 100 प्रतिशत क्लिन बताया हैं तो यह कैसे संभव हैं कि गारबेज फ्री सीटी में जीरो नंबर मिले। इस हिसाब में सर्टीफिकेशन में जो मार्किंग की गई हैं उसमें कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ी हैं। नपा अधिकारियों ने इसको लेकर पत्राचार किया हैं।





Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

