• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, September 29
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»भोतिक चकाचौंध की आपा धापी में युवा पीढ़ी धर्म से हो रही विमुख : डॉ गौतम मूनि
जावरा

भोतिक चकाचौंध की आपा धापी में युवा पीढ़ी धर्म से हो रही विमुख : डॉ गौतम मूनि

EditorBy EditorJuly 19, 2025Updated:July 19, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– जावरा के गौरव पुज्य उपाध्याय श्री कस्तुरमुनि जी पावनधाम निर्माण उनके भक्तों का संकल्प होना चाहिए
जावरा। श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रमण संघ के उपाध्याय दक्षिण भूषण डॉ गोतममुनि जी प्रथम ने मालेगांव महाराष्ट्र में एक विशाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी भौतिक चकाचौंध की आपा धापी में धर्म से विमुख होकर मगरूर होती जा रही है । बड़े बड़े पेकेज व शान शौकत की जिंदगी में परिवार से दूर होते जा रहे हैं जीवन देने वाले मां बाप भाई बहन को भुल कर सिर्फ और सिर्फ अपने खुद के परिवार पर ही उनका ध्यान केन्द्रित रहता हैं।समाज सेवी एवं गुरु भक्त सुभाष टुकडिया जो मालेगांव महाराष्ट्र में चार्तुमास हैतु विराजजित उपाध्याय प्रवर डॉ गोतममुनि के दर्शनार्थ अपने जावरा के श्रीसंघ के 50 से भी अधिक गुरु भक्तो के साथ मालेगांव प्रवास पर हैं। डॉ गोतममुनि ने कहा कि आपको जो भी सुख प्राप्त हो रहा है वह आपके अच्छे पुण्यों का फ़ल है पुरुषार्थ की भावना से किये गये कार्यो से ही पुण्य योग प्रबल होता है। धर्म सभा को आगम मनिषी श्री वैभवमुनि जी महाराज ने भी सम्बोधित किया। टुकडिय़ा ने बताया कि दोपहर पश्चात श्रमण संघीय उपाध्याय प्रवर पुज्य कस्तुरमुनि पावनधाम निर्माण के प्रेरणा पुंज डा गोतम मुनि जी के सानिध्य में कस्तुर पावनधाम ट्रस्ट की बैठक हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए डॉ गोतममुनि ने कहा कि यह प्रकल्प आपके जावरा की माटी के गौरव श्रमण संघ के उपाध्याय पुज्य कस्तुरमुनि पावनधाम निर्माण का आपका अपना गौरव है और इसे जावरा के उदारमना के सहयोग से ही पूरा करने का आपका संकल्प होना चाहिए। उपाध्याय कस्तुरीमुनि पावन धाम ट्रस्ट के महामंत्री सुजानमल कोचट्टा ने ट्रस्ट की पुर्व प्रोसिडिंग का वाचन किया तथा निर्माण की जानकारी दी ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश मेहता ने पावनधाम निर्माण की आगामी योजना की जानकारी देते हुए निर्माणाधीन कर्यो के उद्धघाटन एवं आगामी निर्माण कार्यों के भूमि पुजन के लिए गुरूदेव डॉ गोतममुनि को चार्तुमास के बाद जावरा पधारने की विनती की जिसकी पुरजोर अनुमोदना उपस्थित श्री संघ व ट्रस्ट के सभी श्रावक, श्राविकाओं ने की। इस अवसर पर गुरूदेव की प्रेरणा से उपाध्याय कस्तुरीमुनि जी महाराज के सांसारिक चपडोद परिवार के सभी सदस्यों, क्रमश: बसन्तीलाल चपडोद, सुशील चपडोद, कमल चपडोद, विनोद चपडोद आदि ने गुरूदेव की छतरी ध्यान कक्ष आदि के निर्माण की जवाबदारी लेने की सहमति दी। वहीं अध्यक्ष राकेश मेहता, सुभाषचन्द्र, आयुष कुमार चोरडिय़ा, श्रीपाल कोचट्टा, अभय मण्डलेचा, विनोद लुणिया, राकेश ओस्तवाल आदि ने भी बैठक में निर्माण में बढ़-चढ़कर सहयोग देने की स्वीकृति दी। बैठक में उपस्थित अन्य गुरु भक्तो ने भी आश्वस्त किया। बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित ट्रस्टीयो अभय चोपड़ा, सुजान औरा, दिलीप चत्तर, पंकज श्रीश्री माल, पारस ओरा, संदीप मेहता, पवन डांगी, प्रमोद छाजेड़, फतेलाल चौरडिय़ा आदि बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाए उपस्थित थे। अंत में आभार सुभाष टुकडिया ने माना व गुरुदेव डॉ गोतममुनि जी की महामांगलिक के साथ बैठक समाप्त हुई।

Post Views: 132
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

By EditorSeptember 28, 2026

– विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र में हुई चिकित्सकों की…

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.