• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, September 7
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»लायंस के रक्तदान शिविर में एकत्र हुआ 140 युनिट रक्त, डायग्नोस्टिक सेंटर की शहर को दी सौंगात
जावरा

लायंस के रक्तदान शिविर में एकत्र हुआ 140 युनिट रक्त, डायग्नोस्टिक सेंटर की शहर को दी सौंगात

EditorBy EditorSeptember 13, 2025Updated:September 13, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– रियायती दरों पर होगी ब्लड, युरिन के साथ अन्य जांच
जावरा। लायंस क्लब जावरा द्वारा 12 सितम्बर 2025 को एक सराहनीय सामाजिक पहल के अंतर्गत रक्तदान शिविर एवं डायग्नोस्टिक सेंटर का आयोजन एवं उद्घाटन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। यह आयोजन स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं समाजसेवियों की उपस्थिति में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश जी की आरती माता सरस्वती जी चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं जन गण मन राष्ट्रगान के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में आकाश चौहान रतलाम विभाग सह कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, पूज्य दिनेश व्यास गुरुजी नीलकंठ धाम घटवास रतलाम,एवं कर्नल गिरीश सिंह कमान अधिकारी महू मंचासीन उपस्थित रहे। लायंस क्लब एवं संजीवनी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर मानव सेवा समिति रतलाम एवं शासकीय जिला चिकित्सालय रतलाम की टीम के द्वारा लगभग कुल 140 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। जिसे ब्लड बैंक को सुरक्षित रूप से प्रदान किया गया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही लायंस क्लब ने स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित कर लगभग 100 लोगों का स्वास्थ परीक्षण भी किया गया।इसके साथ ही, लायंस डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन भी किया गया। जिसमें अत्याधुनिक मशीनों एवं अनुभवी तकनीशियनों द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य जाँच सेवाएं आमजन को रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। यह सेंटर नगर के जनसामान्य, विशेषकर ग्रामीण व जरूरतमंद वर्ग के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा। कार्यक्रम के आरम्भ के प्रश्चात संस्था पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत,सम्मान शाल,श्रीफल एवं रुद्राक्ष माला से किया गया।लायंस क्लब जावरा के अध्यक्ष यश जैन एडवोकेट ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में बताया कि यह पहल हम सेवा में विश्वास करते हैं की भावना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। आज के प्रकल्प का शुभारंभ में सेवा,संत, सुरक्षा का प्रभाव रखने वाले संघ के माध्यम से सेवा करने वाले स्वयंसेवक, समाज में धर्म और नैतिकता स्थापित करने वाले संत गुरुदेव,ओर सीमाओं पर अंगद की तरह खड़े रहकर देश की सुरक्षा कर रहे आर्मी के जवान के रूप में कर्नल के आथित्य में हो रहा है जो निश्चित रूप से समाज के अंतिम पंक्ति तक जरूर लाभान्वित होंगे।ओर आने वाले समय में क्लब और भी अन्य प्रकल्प के माध्यम से सेवा कार्य को अपने ध्येय वाक्य मानव सेवा परमो धर्म अनुसार कार्य को गति प्रदान करता रहेंगे। सचिव अशोक चोपड़ा ने क्लब की गतिविधियों को रिपोर्ट का विस्तृत प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष राकेश पी कोचट्टा ने नेत्र चिकित्सालय की इस सत्र का प्रगति विवरण को प्रस्तुत कर सदन में सभी को अवगत करवाया। अतिथि उद्बोधन में सर्वप्रथम कर्नल गिरीश ने संस्था के सेवाभाव को नमन करते हुए बताया कि क्लब में राष्ट्रगान से सभा का आरम्भ संस्था का देश के प्रति सच्चे भाव को प्रकट करता हैं। पैथोलॉजी के नए प्रकल्प को स्थापित करने से हर वर्ग को लाभ मिलेगा संस्था के सभी सदस्यों को बधाई दी। वही अगली कड़ी में पूज्य गुरुजी में संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए नर सेवा नारायण सेवा की सार्थकता को तय किया है और सेवा ओर धर्म ही मनुष्य में मानवता को जीवित रखता हैं। मुख्य वक्ता के रूप में विभाग सह कार्यवाह जी ने कहा कि समाज में कार्य करने के लिए उस समाज के हर व्यक्ति को अपना भाई बंधु मानना होगा उसका दर्द अपना दुख समझना होगा तभी उस दुख को दूर करने के प्रति सच्चा समर्पण होगा और जिस तरह से आज समाज के सर्वहारा वर्ग की समस्या को जानकार संस्था में नए आयाम को स्थापित किया है।लेकिन संस्था को ओर भी कई ओर आयाम की ओर विचार कर आगे सेवा कार्य करने होगे उन्होंने समाज के हर व्यक्ति को अपनी क्षमताओं अनुसार सेवा कार्य करना ही चाहिए और अपने स्वयं का आकलन करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा,सरकार द्वारा जो संविधान में नियम अनुसार समय से टैक्स भरना हो ट्रैफिक के नियमों का पालन हो,स्व के भाव के साथ भारत में बनी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए। संस्था पदाधिकारियों को सेवा संकल्प के साथ करने के लिए साधुवाद दिया। कार्यक्रम में कैलेंडर समिति चेयरमैन हेमंत श्रीमाल और साथियों के द्वारा वार्षिक कैलेंडर का विमोचन अतिथियों के माध्यम से कराया गया।सभा में मनाए जन्मदिन –
जन्मदिन समिति द्वारा इस माह के सदस्य में अध्यक्ष यश जैन एडवोकेट, राकेश पी कोचट्टा, सुजानमल कोचट्टा, नरेंद्र विनायका का जन्मदिन मनाया गया। साथ ही लक्की लायन दिनेश गौरी एवं लक्की लायनेड निर्मला हाड़ा रही। आयोजन में संस्था के पूर्वाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग,सुरेश मेहता,पवन मोदी, घनश्याम रामनानी, डॉ एच.एस.राठौर, अरुण संघवी, रजनीकांत शाह, संतोष मेडतवाल, गोपाल सेठिया, विजय पामेचा, प्रदीप शर्मा, अजय सकलेचा, अवध नारायण पालीवाल, सजीवर्गीस साथ पिंकेश मेहरा, नरेंद्र संघवी, डॉ.दिलीप शाकल्य, कमल सारडा, बालमुकुंद गर्ग, मनीष कोचर, सुनील राठौर, विजय राठौर, प्रकाश अरोड़ा, शेखर नाहर, अजय चौरसिया, शरद डुंगरवाल, नरेन्द्र संघवी, वीरेंद्र सिसोदिया, दिनेश गौरी, देवेंद्र शर्मा, अनूप शर्मा, मुस्तफा सैफ, विमल सिसोदिया, पीयूष सुराणा, संजय चपड़ोद, संजयपुरी गोस्वामी, पर्वतसिंह आंजना एवं अन्य लायन साथी के साथ ही रक्तदान शिविर में सहयोगी के रूप में राजेश चौरडिया, सुदीप भारती, विपिन बरेया, वैभव रांका, नितेश धनोतिया, प्रवीण व्यास, रामगोपाल पाटीदार के साथ अन्य साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन द्वितीय उपाध्यक्ष राजकुमार मारवाड़ी ने किया। आभार स्वास्थ्य समिति चेयरमैन डॉ अजयसिंह राठौड़ ने माना।

Post Views: 133
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

जन्माष्टमी पर जन सेवा समिति ने बांटे 1111 तुलसी पौधे और श्रीमद्भगवद्गीता

September 4, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

By EditorSeptember 5, 2026

– शिक्षकों ने रैम्प वॉक में दिखाया आत्मविश्वास, विद्यार्थियों ने गुलाब और ग्रीटिंग कार्ड देकर…

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026

जन्माष्टमी पर जन सेवा समिति ने बांटे 1111 तुलसी पौधे और श्रीमद्भगवद्गीता

September 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.