– ट्रक कटिंग और लूट के साथ अब घरों में भी चोरी करने लगे कंजर
– पुलिस के अनुसार कजंरों द्वारा घर में घुसकर चोरी करने का पहला मामला
– आरोपियों के कब्जे से चोरी गए एसी, फ्रिज व गीजर के साथ वारदात मे ंउपयोग की गई बाईक भी की जप्त
जावरा। ताल रोड़ स्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी के फार्म हाऊस पर बीती 29 अगस्त को अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश उनके फार्म हाऊस से एसी, फ्रिज, गीजर सहित अन्य सामग्री चुराकर ले गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस को तलाशी के दौरान सड़क के पार से एक पंखा मिल गया था। पुलिस ने महावीर जैन पिता महेन्द्र जैन की रिपोर्ट पर आरोपियों पर बीएनएस की धारा 331 (4), 305 के तहत प्रकरण दर्ज किया था। भाजपा के जिला पदाधिकारी और सांसद प्रतिनिधि के यहां चोरी होने को लेकर एसपी ने अनुविभाग के सभी थाना प्रभारियों को चोरी ट्रेस करने के निर्देश दिए। मुखबीर सूचना और तकनिकी संसाधनों के आधार पर पुलिस ने कंजर डेरा उखेडिय़ा के चार कंजरों द्वारा चोरी करने की सूचना मिली। एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी युवराजसिंह चौहान के मार्गदर्शन में औद्योगिक क्षैत्र पुलिस थाना जावरा प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने हुसैन टैकरी चौकी के साथ मिलकर टीम गठित कर उखेडिय़ा कंजर डेरों में दबिश देकर वहां से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले का खुलासा शनिवार को सीएसपी युवराजसिंह ने शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन तथा औद्योगिक क्षैत्र थाना प्रभारी विक्रमसिंह की उपस्थिति में किया।
दो आरोपियों पर दर्ज हैं आपराधिक प्रकरण –
पुलिस ने मामले में विष्णु पिता भुजिया सिसौदिया कंजर (27), नरेश पिता नागर हाड़ा कंजर (40), अम्बाराम पिता नागर हाड़ा कंजर (24) तथा विशाल पिता भुजिया कंजर (22) सभी निवासी उखेडिय़ा को गिर$फतार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया एसी, फ्रिज किमती 60 हजार के साथ चोरी की वारदात में प्रयुक्त की गई दो मोटर साईकल जप्त की हैं। आरोपी नरेश पर औद्योगिक क्षैत्र थाना पर करीब 5 तथा आरोपी विष्णु पर औद्योगिक क्षैत्र थाना जावरा और कालूखेड़ा पर करीब 3 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
चोरी ट्रेस करने लगा 6 थानों का बल –
भाजपा के जिला पदाधिकारी के यहं हुई चोरी के मामले में पुलिस अधीक्षक ने चोरी टे्रस करने के लिए जावरा अनुविभाग के करीब 6 पुलिस थानों का बल लगा दिया। चोरी ट्रेस करने और आरोपियों को पकडऩे में औद्योगिक क्षैत्र थाना जावरा प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह, उनि. कुलदीप पटेल, उनि. शिवेन्द्र कुमार, सउनि. रावजी डामर, सी.एल. हाड़ा, प्रआर.दिलीप शर्मा, हेमन्त लिंबोदिया, संजय आजंना, कमल नावङे, आर. बालकृष्ण, म.आर.सुनिता, कोशल्या धनगर, हरदीप जाट, दीपराज, मनोज डाबी, कमलेश डांगी, गोविन्द पंवार, अभीजित सिंह, हीरालाल डांगी, अर्जुन प्रजापत, सतपालसिंह, शादाब, सैनिक दिलीपसिंह, महेन्द्रसिंह के साथ थाना पिपलौदा के रुपसिंह शक्तावत, आर. मनीष तावड़, सैनिक लोकेन्द्रसिंह, थाना रिंगनोद के सउनि. कमलेश सीनम, थाना कालुखेड़ा के आर. मनोहर गायरी, नितीन जोशी, थाना जावरा शहर के सउनि. रविन्द पुरोहित, आर. अभय चौहान, नागेन्द्र सिंह, प्रकाश मुजाल्दे, पंकज, थाना बड़ावदा के प्रआर. राजेश पानोला, आर. गोपाल के साथ सायबल सेल के प्र.आर. मनमोहन शर्मा प्रभारी सायबर सेल, प्रआर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, हिम्मत सिंह, विपुल भावसार, तुषार सिसोदिया की भूमिका सराहनीय रही।

