– जावरा पब्लिक स्कूल ने पाया प्रथम स्थान
जावरा। भारत विकास परिषद शाखा जावरा द्वारा राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्था द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष में हिंदी में हस्ताक्षर करने वाले सदस्यों का संस्था द्वारा सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर संस्था अध्यक्ष पप्पू सिंह जी राठौर ने अपने स्वागत भाषण में बताया कि विगत कई दिनों से विद्यालयों में समूह गान की तैयारी चल रही थी। आज इन प्रस्तुतियों से यह अनुभव हुआ कि सनातन संस्कृति एवं राष्ट्रीय गीतों के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रभावऔर समाज जागरण की अद्भुत अनुभूति हुई है। प्रतियोगिता में जावरा पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर नगर और संस्था का गौरव बढ़ाया।
इस अवसर पर जिला संघचालक श्यामाचरण शुक्ला ने विजेता विद्यार्थियों को आशीर्वचन एवं बधाई प्रदान की एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह बच्चे राष्ट्र निर्माण एवं सनातन संस्कृति, हिंदू संस्कृति को आगे बढ़ाने वाले इस गीतों को प्रस्तुत किया जिसे आप हम सब प्रेरित हुए। संघ के उद्देश्यों को भली-भांति समझ कर सामाजिक समरसता के भाव को एक नए अध्याय से जोड़ रहे हैं संपूर्ण भारतवर्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर समाज द्वारा उत्सव के रूप में मनाने जा रहा है इसलिए सभी मातृशक्ति एवं सभी सम्मिलित होकर इस उत्सव में सहभागी बने आप सब एक नए कार्य एक नए समाज एक नए परिवार एक नए सामाजिक समस्या के कार्य करने के लिए समाज को एक नई दिशा देंगे।
मातृभाषा को अपनी पहचान बनाए –
हिंदी हमारी मातृभाषा है इसी में आप हम सब हिंदी में बातचीत हस्ताक्षर अनुसरण करें जिससे आने वाले समय में हम अपनी मातृभाषा को एक पहचान बना सके हिंदी दिवस भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित कर इस उत्सव में सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करी। पूर्व नपाध्यक्ष निर्मला हाड़ा ने कहा कि भारत विकास परिषद सदैव समाज सेवा और मानव सेवा में अग्रणी रही है, जिसके लिए संस्था साधुवाद की पात्र है। आपके द्वारा आयोजित भारत को जानो परीक्षा में 8000 विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति सामाजिक परिवर्तन संस्कृत विज्ञान भूगोल एवं आज आज की इतिहास के बारे में अपने जिसे परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को जानकारी देकर उज्जवल भविष्य के लिए संस्था द्वारा सराहनीय कार्य कर रही है उसके लिए बहुत-बहुत साधुवाद निरंतर सेवा के क्षेत्र में संस्था कार्य कर रही है उसके लिए बहुत सराहनीय कार्य है।
बालिकाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण देंगे देवड़ा –
इसी क्रम में बलवंत सिंह देवड़ा ने परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मातृशक्ति एवं बालक-बालिकाओं को संस्कारित और सशक्त बनाने के लिए वे निशुल्क प्रशिक्षण देंगे ताकि आने वाली पीढ़ी जागरूक और सशक्त नागरिक बन सके।
निर्णायकों का किया सम्मान –
समुह गान प्रतियोगिता के जज की भूमिका निभाने वाले कृष्ण वल्लभ वैष्णव एवं गौरव वर्मा का संस्था द्वारा स्मृति एवं शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम की सफलता में संस्था के प्रकल्प प्रभारी उमेश अरोड़ा एवं पप्पू शर्मा का विशेष योगदान रहा। जिन्होंने निरंतर विद्यालयों में संपर्क कर आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर संस्था के परामर्शदाता सतोष मेडतवाल, उपाध्यक्ष शेखर नाहर, प्रदीप श्रीवास्तव, सचिव दिनेश भावसार सघंटन सचिव नितेश धनोतिया, संस्था के वरिष्ठ सदस्य दीपक साधु, अजंनीदंन उपाध्याय, रामचंद्र पोरवाल, संजय गोस्वामी पिपलोदा, धर्मेंद्र गोठडीवाल, जगदीश उपमन्यु, दिनेश सिसोदिया, दीपक बैरागी, कमल सारडा, राजेश भावसार सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। आभार संस्था के कोषाध्यक्ष दीपक गर्ग ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

