– बुधवार की शाम को करणी सेना परिवार के साथ सर्व राजपूत समाज ने किया बंद का आव्हान
– जावरा अरनीयापीथा मंडी भी दोपहर 12 बजे तक रहेगी बंद
जावरा। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेवसिंह गोगामेढ़ी की निर्मम हत्या के विरोध में करणी सेना परिवार प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर ने 7 दिसंबर को समुचा मध्यप्रदेश बंद करने का आव्हान किया है। जिसके बाद करणी सेना परिवार जावरा, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला के साथ सर्व राजपूत समाज ने गुरुवार को रतलाम तथा जावरा बंद का आव्हान किया है। समाजजनों ने शहर के सभी व्यापारियों, शैक्षणिक संस्थाओं से बंद को समर्थन करने का आव्हान किया है। रतलाम में शाम को करणी सेना और राजपूत समाज जनों ने आव्हान रैली निकाली और गुरुवार को व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का आव्हान कियाl गुरुवार को दोपहर 1 बजे पोलो ग्राउंड से जनआक्रोश यात्रा निकाली जायगीl
12 बजे तक बंद रहेगी मंडी –
करणी सेना द्वारा गुरुवार को जावरा बंद के आव्हान के बाद भी अरनीयापीथा मंडी तथा लहसुन मंडी चालु रहेगी। मंडी व्यापरियों ने बताया कि करणी सेना ने शाम को बंद का आव्हान किया है, ऐसे में किसानों को मंडी बंद की सूचना नहीं मिल पाई, वहीं कई किसान मंडी में अपना माल लेकर पहुंच गए है, किसानों को परेशानी ना हो इसके लिए मंडी व्यापारियों ने बंद का समर्थन करते हुए मंडी का निलाम कार्य सुबह से ना करते हुए दोपहर 12.30 बजे बाद करने का निर्णय लिया है।


