– प्राचार्य पियूष मूणत ने स्वागत कर दी बधाई
जावरा। शहर के जावरा पब्लिक स्कूल की छात्रा अनुष्का मनीषसिंह चौहान का चयन राष्ट्रीय व्हालीबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय प्राचार्य पियूष मूणत ने बताया कि छात्रा अनुष्का का चयन मुरैना में आयोजित राज्य स्तरीय स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। अनुष्का की इस उपलब्धी पर विद्यालय परिवार सहित परिजनों ने उज्जवल भविष्य की कामना की।