– संस्था के आग्रह पर १२ वां नैत्रदान करने पर तलेरा परिवार को किया सम्मानित
– भारत विकास परिषद सदस्यों ने परिवारजनों को सौंपा सम्मान पत्र
जावरा। मध्यभारत पश्चिम प्रांत की सर्वश्रेष्ठ शाखा जावरा में नेत्र प्रकल्प के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रूप से पूरे शहर में लगातार सक्रिय हैं, उसी तारतम्य में विगत दिनों 12वा नेत्रदान स्व. कमलाबाई तलेरा का नेत्रदान समाजसेवी प्रेरक सुभाष टुकडिय़ां एवं संस्था अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सचिव निलेश मेहता, कोषाध्यक्ष पप्पुसिंह राठौर, नेत्र प्रकल्प संयोजक रवि खारीवाल, प्रदीप श्रीवास्तव, रानू पडण्या, शेखर नाहर की उपस्थिति में बडऩगर के डॉ ददरवाल के हाथों सम्पन्न हुआ। भारत विकास परिषद के समस्त सदस्यों की ओर से नेत्रदाता तलेरा परिवार को संम्मान पत्र देकर इस पुण्यकार्य के लिए साधुवाद ज्ञापित किया गया।


