– संगीतमय भजनों ने प्रसादी ग्रहण वाले भक्तों का मोहा मन
जावरा। शहर के बिजली कंपनी परिसर स्थित श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार को महाआरती और अन्नकुट प्रसादी का आयोजन किया गया।
श्री पशुपति नाथ मंदिर समिति पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर 11 दिसंबर सोमवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे श्रीपशुपति नाथ महादेव की महाआरती उतारी गई। वहीं पशुपति नाथ महादेव को 56 भोग लगाया गया। ढोल ढमाकों के साथ हुई आरती के बाद बिजली कंपनी परिसर पहुंचे हजारों की संख्या में भक्तों ने अन्नकुट प्रसादी ग्रहण की। महाप्रसादी के दौरान सुंदर भजनों की प्रस्तुति भी दी गई।


