– गिल्ली डंडा खेलने के दौरान विवाद, भाईयों ने फोड़ा सिर
– दो भाईयों पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
जावरा। शहर के नयामाली पुरा के समीप स्थित श्मशाम घाट में गिल्ली डंडा खेलनेे के दौरान विवाद हो गया। विवाद में दो भाईयों से मिलकर एक की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस मारपीट करने वाले दोनो भाईयों पर प्रकरण दर्ज किया है।
शहर थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार मालीपुरा स्थित श्मशान घाट पर दोपहर करीब 4 बजे छोटामालीपुरा निवासी छोटु पिता आनंद कंडारे तथा सुरज पिता आनंद कंडारे तथा रपट रोड़ निवासी विनोद सरगरा गिल्ली डंडा खेल रहे थे, इसी दोरान किसी बात पर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान छोटु और सुरज ने विनोद के सिर में डंडे की मार दी। जिससे विनोद में सर में चोंट आई और खुन निकलने लगा। विवाद के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने विनोद पिता कैलाश सरगरा, निवासी रपट रोड़ जावरा की रिपोर्ट पर छोटु और सुरज पिता आनंद कंडारे निवासी पाड़ा खाना छोटामालीपुरा पर धारा 323, 294, 506 (34), के तहत प्रकरण दर्ज किया है।


