आवारा कुत्तों की नसबंदी करेगी नपा, पशु चिकित्सा विभाग लगाएगा ऐंटीरेबीज इंजेक्शन
– सोमवार को नगर पालिका सभागृह में हुई पशु जन्म नियत्रंण निगरानी समिति की बैठक हुई
जावरा। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है, ऐसा नहीं है कि नगर पालिका आवार कुत्तों को पकडऩा नहीं चाहती है, नपा तो पकडऩे को तैयार है लेकिन डॉग लवर द्वारा लगाई गई आपत्ती के चलते नपा कानुनी उलझनों में नहीं फंसना चाहती है। इस समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका ने अब आपत्तीकर्ता डॉग लवर और डॉग बाईट से पीडि़त के साथ अगली बैठक बुलाकर आगे का निर्णय लेगी। फिलहाल नगर पालिका अब आवारा कुत्तों की नसबंदी (बधियाकरण) और एंटीरेबीज इंजेक्शन लगाने पर काम करने वाली है। इसको लेकर सोमवार को नपा सभागृह में आवारा पशु जन्म नियंत्रण एवं पशु रजिस्ट्रीकरण के संबंध में स्थानीय पशु जन्म नियंत्रण निगरानी गठित समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आवारा कुत्तों के बधियाकरण वृहद्ध स्तर पर किए जाने हेतु निविदा जारी करने एवं आवारा कुत्तों को एंटीरेबीज इंजेक्शन पशुपालन विभाग जावरा से समन्वय स्थापित कर लगाए जाने का निर्णय लिया गया। नपा सीएमओ दुर्गा बामनिया ने बताया कि बैठक में आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए निविदा आमंत्रित करने तथा झुंड बनाकर रहने वाले आवार कुत्तों को एंजीरेबीज इंजेक्शन लगवाने की कार्रवाई की जाएगी। पशु चिकित्सा विभाग के पास कितने इंजेक्शन है, इसकी रिपोर्ट मंगवाई है, इंजेक्शन की कमी होगी तो नगर पालिका उपलब्ध करवाएगी और नपा तथा पशु चिकित्सालय मिलकर इस काम को करेंगे। वहीं सिविल हास्पीटल में डाग बाईट के अब तक कितने केस आए और डॉग बाईट के इंजेक्शन की क्या स्थिति है, इसको लेकर भी चर्चा गई, बीएमओ डॉग बाईट के आंकडे मंगवाए गए है, ताकि एक सप्ताह बाद अगली बैठक आयोजित करेंगे, जिसमें आपत्तीकर्ता डॉग लवर के साथ ही अब तक जितने लोग डॉग बाईट से पीडि़त हुए है उन्है भी बुलाएंगे और आगे क्या निर्णय लेना है, इसको लेकर चर्चा की जाएगी।

बैठक में ये रहे मौजुद –
सोमवार को आयोजित बैठक में समिति अध्यक्ष नपा सीएमओ दुर्गा बामनिया, सदस्य डॉ एस.एल. खराड़ी खण्ड चिकित्सा अधिकारी सिविल हॉस्पिटल जावरा, सदस्य डॉ पी.एस. कुशवाह, सीनियर वेटनरी सर्जन पशुपालन विभाग जावरा, सदस्य डॉ अजय कुमार उपाध्याय, ए.वी.एफ.ओ. पशुपालन विभाग जावरा, सदस्य प्रदीप कोठारी, अध्यक्ष जीवदया सोसायटी जावरा समिति में है। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष अनम मो. युसुफ कड़पा, नपा उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, पार्षद रजत सोनी, पार्षद प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश सोलंकी, स्वच्छता निरीक्षक लोकेश कुमार विजय, स्वास्थ्य लिपिक हरेन्द्र सेमिल मौजूद रहे।


