समाजसेवी कामिनी राठौर तथा डॉ अदिती राठौर अतिथि के रूप में रही मोजूद
जावरा। जैन सोश्यल ग्रुप संगिनी जावरा द्वारा महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रतलाम नाका स्थित सेंट पॉल कान्वेंट स्कूल के खैल मैदान पर किया गया। प्रतियोगिता में अतिथि के रुप में समाजसेवी कामिनी राठौर तथा डॉ अदिती राठौर मोजुद रही।
जेएसजी संगिनी अध्यक्ष करिश्मा भंडारी तथा सचिव सुप्रिया लुहाडिय़ा ने बताया कि शहर में प्रथम बार आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में टीम वीर संगिनी एवं टीम रॉयल संगिनी के बीच मैच की खेला गया। वीर संगिनी टीम की कप्तान मोनिका पावेचा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 12 ओवर के मैच में 128 रनों का लक्ष्य रॉयल संगिनी टीम के सामने रखा। रॉयल संगिनी टीम 12 ओवर में 5 विकेट पर मात्र 66 रन बनाकर सिमट गई। वीर संगिनी टीम 54 रन से विजयी हुई। मैन ऑफ द मैच का अवार्ड नेहल कोचट्टा को दिया गया। कोचट्टा ने सर्वाधिक ४७ रन बनाए। मैच के पश्चात सभी ने सहभोज किया। जेएसजी संगिनी अध्यक्ष करिश्मा भण्डारी ने प्रतियोगिता की सफलता पर सेंटपॉल कान्वेंट स्कूल संचालक देवेन्द्र मुणत के साथ सभी का आभार माना। वहीं अतिथियों ने विजेता और उपविजेता दल के खिलाडिय़ों को पुरुस्कृत किया।


