– 22 जनवरी को अपना ग्राम अपनी अयोध्या कार्यक्रम होगा आयोजित
– श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत जिले की वृहद बैठक सरस्वती शिशु मंदिर में हुई
– 56 मंडलों की 22 बस्तियों के स्वयंसेवकों को वितरित किए अक्षत कलश
जावरा। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर जिले की वृहद बैठक का आयोजन सरस्वती पुरम पहाडिय़ा रोड जावरा पर किया गया। जिसमें अयोध्या से आए अक्षत कलश जिले भर से आए 56 मंडलो 22 बस्तियों के स्वयंसेवक बंधुओ को वितरित किए गए।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विजेंद्र गोठी द्वारा भाव जागरण करते हुवे कहा रामलाल जब 22 जनवरी को गर्भगृह में विराजित होंगे तब सभी अपने-अपने नगर गांव में अपना ग्राम अपनी अयोध्या के रूप में कार्यक्रम करें, सबके राम सबमे राम का मूलमंत्र लेकर कार्यकर्ता प्रत्येक घर पर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण देने हेतु अक्षत वह प्रभु राम का चित्र एवं कर पत्रक लेकर जाएगा। राम प्रभु सभी हिंदू धर्म के भगवान हैं सामाजिक सद्भाव का मूल मंत्र लेकर कार्यक्रम को करने का मार्गदर्शन किया जिसका अभियान 1 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक चलेगा और कई स्वयंसेवक 10 दिन के लिए अपना घर छोड़कर विस्तारक के रूप में हिन्दू समाज के बिच में रहकर अपने राम सबके राम का अलख जगायेंगे बैठक में मंच पर संघ के माननीय विभाग संघचालक श्री तेजराम जी मांगरोदा माननीय जिला संघचालक श्यामाचरण जी शुक्ला उपस्थित रहे एवं जिलेभर से आये 200 कार्यकर्ता व विश्व हिन्दू परिषद के बंधु सभाग्रह उपस्थिति रहे ।



