जावरा। कियोद्धारक पुण्य भूमि पर जैन धर्म के 22 वें तीर्थंकर नेमीनाथ प्रभु का जन्म कल्याणक महोत्सव धर्ममय जावरा नगरी की धन्य धरा पर प्रखर प्रवचनकार सिद्धितप प्रेरक परमपूज्य मुनिराज चन्द्रयशविजयजी म.सा. एवं मुनिराज जिनभद्रविजयजी म.सा. की पावन निश्रा में मुंबई के जैन संगीतकार स्वर सम्राट विदित गेमावत ने ऐतिहासिक आयोजन सम्पन्न करवाया। भगवान नेमीनाथ जन्म कल्याणक के अवसर पर भगवान के पिता समुद्रविजय व माता शिवादेवी को 14 स्वप्न की अनुभूति बालिकाओं ने नाटक के द्वारा कराई। जन्म के पश्चात 56 दिगकुमारियों के द्वारा नाटक का मंचन किया गया।
भगवान के माता पिता विनीत सृष्टि कांकरिया, सौधर्म इन्द्र इन्द्राणी प्रणय सुरभि नाहटा, प्रियवन्दा सखी सरिता ओस्तवाल, नगर सेठ राहुल छाजेड, महामंत्री सुशील हरण, सेनापति अंकित लुक्कड, राजगुरू दर्शन गोखरू, खजांची पिंकेश छाजेड आदि पात्रों द्वारा पस्तुति दी गई। 250 सिद्धि तप आराधकों के साथ प्रभु नेमीनाथजी की जन्म तिथि पंचमी के विशेष महत्व पर 150 से अधिक एकासन हुए साथ ही अ_म तप तेले की आराधना भी चल रही है। आयोजन के पश्चात श्रीसंघ के स्वामी वात्सल्य का लाभ श्री त्रिस्तुतिक युवा संघ द्वारा लिया गया। जन्म कल्याणक महोत्सव में राज दरबार जैसे माहौल में पुरूष सफेद परिधान में व महिलाएं अपने मण्डल के ड्रेस कोड में महोत्सव की शोभा में अभिवृद्धि कर रही थी। चतुर्थ बियासने के लाभार्थी प्रतापचन्दजी जडावबाई की स्मृति में कांतिलाल, राहुल, प्रतीक ओरा परिवार, सुभद्राबाई स्व. मांगुलालजी पुत्र विनोद, मनीष, अक्षत, रजत, यश वरमेचा ने लिया। लाभार्थी परिवारों का बहुमान धरमचन्द, अनिलकुमार, पियुषकुमार, राहुल चपडोद परिवार ने किया।
श्रीसंघ के अध्यक्ष अशोक लुक्कड, सहमंत्री राजेश बरमेचा, कोषाध्यक्ष विनोद बरमेचा, चातुर्मास समिति अध्यक्ष धरमचंद चपडोद, मंत्री पारस ओस्तवाल, कोषाध्यक्ष अभय चौपडा, संयोजक अजय सकलेचा के साथ ही संघ के बाबुलाल खेमसरा, शैतानमल ओस्तवाल, सुरेश लुक्कड, शैतानमल दुग्गड, कमल नाहटा, अशोक कोठारी, चन्द्रनमल कोठारी, कांतिलाल करनावट, आनंदीलाल संघवी, समरथमल लोढा, मनोहरलाल नाहटा, रमेश समन्द्रिया, भंवरलाल आंचलिया, लोकेन्द्र मेहता, देवेन्द्र मूणत, शेखर नाहर, अनिल संघवी, अजय आंचलिया, अजीत कोठारी, जितेन्द्र गोखरू, श्रीपाल ललवानी, विनोद चपडाद, अनिल चौपडा, अशोक डुंगरवाल, राजकुमार पिपाडा, प्रवीण नवकार, प्रदीप लुक्कड, नरेन्द्र कांठेड, विभोर जैन, आशीष चपडोद, संदेश ओरा, मोहित चपडोद, पियूष सुराणा, मिथिलेष करनावट, अश्विन चौरडिया, अभिषेक ओरा आदि ने किया। संचालन अर्पित चत्तर एवं चिराग चौपड़ा ने किया। उपरोक्त जानकारी प्रचार प्रसार संयोजक शिखर धारीवाल एवं विरेन्द्र सेठिया ने दी। 

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

