– पौधारोपण के साथ निकाली तिरंगा रैली, सेल्फी पाईंट पर ली तस्वीर
– नगर पालिका ने आयोजित किया रक्षा बंधन सह उपहार कार्यक्रम
जावरा। प्रदेश सरकार की महती लाड़ली बहना योजना के अन्तर्गत प्रदेश की लाड़ली बहनाओं को प्रदेश सरकार ने रक्षा बंधन का उपहार भेंट करते हुए सिंगल क्लिक के माध्यम से बहनों के खातों में राशि का अंतरण किया गया। इस दौरान तिरंगा रैली के साथ पौधारोपण भी किया गया। बहनों ने लाडली बहना की राशि के साथ रक्षा बंधन उपहार मिलने पर विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय को राखी भी बांधी।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत पंजीकृत समस्त लाडली बहना लाभार्थियों को माह अगस्त 2024 की मासिक आर्थिक सहायता राशि एवं रक्षा बंधन पर्व के पूर्व उपहार राशि एवं रक्षा बंधन सह उपहार कार्यक्रम दिनांक 10 अगस्त 2024 को इकबाल गंज मेला मैदान स्थित सामुदायिक भवन पर आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के श्योपुर में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण नगर परिषद जावरा दिखाया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से पात्र सभी हितग्राहियों को राशि अंतरण दिया गया। विधायक ने घर घर तिरंगा फहराने की अपील की –
आयोजन के दौरान विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय और नपाध्यक्ष अमन कड़पा द्वारा घर घर तिरंगा के तहत तिरंगा रैली भी निकाली, विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने सभी लाड़ली बहनों व शहर के रहवासियों ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने की अपील की। आयोजन में लाडली लक्ष्मी के प्रमाण पत्र भी वितरित किए लाडली बहनो ने विधायक डॉ पाण्डेय के साथ समस्त जनप्रतिनिधियों को राखी बांधी एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया।इनकी रही उपस्थिति –
आयोजन में विधायक और नपाध्यक्ष के साथ नपा उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, नपा पार्षद रजत सोनी, तेजसिंड कदम, शिवेन्द्र गाथुर, पार्षद प्रतिनिध दशरथ कसाानिया, विनोद औरा, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास अंकिता पाटीदार, नपा प्रभारी सीएमओ शुभम सोनी, नपा उपयंत्री लोकेश कुमार विजय, पुष्पराज व्यास, हरेन्द्र सेमिल सवर्ग, दशरथ चौहान आदि सहित कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन पुखराज विडवान ने किया। आभार शुभम सोनी ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.