जावरा। बांग्लादेश में क्रांति के नाम पर हो रहे हिंदुओं पर अत्याचारों के विरोध में भाजपा के पूर्व जिला मंत्री सुनील भावसार के नेतृत्व में युवाओं द्वारा बांग्लादेश का झंडा जलाकर जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर सुनील भावसार ने अपने संबोधन में कहा कि बांग्लादेश के कट्टरपंथियों द्वारा क्रांति के नाम पर हिंदू विहीन बांग्लादेश बनाने की साजिश की जा रही है। जिस तरह के अत्याचार हिंदू परिवारों पर हो रहे हैं वह रोंगटे खड़े करने वाले हैं आश्चर्य की बात है कि दुनिया में मानव अधिकारों की बात करने वाले बड़े-बड़े लोकतांत्रिक देश और संगठन तथा मीडिया चुप है साथ हीं हमारे देश के विपक्षी दलो की चुप्पी शर्मनाक होकर दुखदाई है श्री सुनील भवसाऱ ने भारत सरकार से अनुरोध किया है कि वे अपने सभी स्रोतों से बांग्लादेश के हिंदुओं की सुरक्षा के लिए समस्त उपाय का प्रयोग करें साथ ही भावसार ने भारत देश की जनता से अपील की है कि ऐसे कट्टरपंथियों का विरोध कर बांग्लादेशी हिंदुओं के प्रति एक जूटता प्रकट कर आक्रोश व्यक्त करें।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुनील भावसार, पीयूष माली, सचिन सिसोदिया, विनोद यादव, अजय राठौर, जीतू पाटीदार, राजेशसिंह चौहान, महेंद्रसिंह, रवि रावल, सुनील जाट, कृष्ण धाकड़, राहुल खोईवाल, संजय पाटीदार, जितेन चौधरी, कृष्णा बैरागी, गोविंद गायरी, ऋतिक सागर, हितेश मोटवानी, विजय रावल, छोटी यादव, विवेक बारिया, विक्रम सिंह, राकेश राठौर, रितिक यादव, भारत सोनी, सुनील नेका उपस्थित रहे। जानकारी सचिन सिसोदिया द्वारा दी गयी 


