जावरा। परमपूज्य दादा गुरुदेव श्रीमद विजय राजेन्द्रसुरिश्वर जी म.सा. की क्रियोद्धारक पूण्य भूमि जावरा नगर की धन्यधरा पर परम पूज्य राष्ट्र संत शिरोमणि गच्चाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद विजय हेमेन्द्र सूरी जी म.सा. के शिष्यरत्न एवं परमपूज्य ज्योतिष सम्राट जीवदया प्रेमी गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्री मद ऋषभचन्द्र सुरिश्वर म.सा.के आज्ञानुवर्ती परम पूज्य मुनिराज सिद्धितप प्रेरक चन्द्रयश विजय जी म.सा. आदि ठाणा के आत्म शुद्धि चातुर्मास पर्व के तहत 240 सिद्धि तप तपस्वी रत्नों के पगलिये मुनिराज चन्द्रयश विजय जी म.सा. व मुनिराज जिनभद्र विजय जी म.सा. की निश्रा में चातुर्मास समिति अध्यक्ष धरमचंद चपडोद के निवास स्थान पिपली बाज़ार पर हुआ।
सर्व प्रथम जैन मंदिर पिपली बाज़ार से महाराज साहेब व 240 तपस्वी रत्न व पुरे श्री संघ के साथ जुलुस नाचते गाते हुए जावरा के प्रमुख मार्गो से होता हुआ लाभार्थी परिवार धरमचन्द, अनिलकुमार, पियूष, राहुल, चेतन चपडोद के निवास स्थान पिपली बाज़ार पर पंहुचा व 240 तपस्वी रत्नों ने लाभार्थी परिवार को अपने पगलिये प्रदान किये। मुनिराज श्री चन्द्रयश विजय जी म.सा. ने अपने सारगर्भिक प्रवचन दिए व पुरे विधि विधान से आयोजन संपन्न करवाया। कार्यक्रम में चातुर्मास समिति अध्यक्ष धरमचंद चपडोद श्री संघ अध्यक्ष अशोक लुक्कड़ व श्री संघ के सभी पधाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे ! इस भव्य आयोजन को देख कर सभी को बहुत हर्ष व उल्लास प्राप्त हुआ व अंत में राहुल चपडोद ने सभी तपस्वी रत्नों व श्री संघ का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी प्रचार संयोजक शिखर चन्द्र धारीवाल,विरेंद्र सेठिया ने दी।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

