– प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने शीर्ष नेतृत्व की सहमति से की नियुक्ति
जावरा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मध्यप्रदेश की जावरा तहसील अध्यक्ष पद पर शैलेन्द्रसिंह चौहान (ठि. सेमलिया महाराज) हालमुकाम जावरा को महासभा का जावरा तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया हैं। मनोनयन महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष यशपालसिंह सिसौदिया (नागदा जं.) ने महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवरामसिंह गौर (वृंदावन), राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजीवसिंह भदौरिया (ग्वालियर), मध्यप्रदेश प्रभारी भेरुसिंह चौहान, महिला विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष उषा पंवार (उज्जैन), राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष युवा रणविजयसिंह (उ.प्र.), महासभा प्रदेशाध्यक्ष रामकुमार सिकरवार (ग्वालियर) की सहमति से किया हैं। चौहान के तहसील अध्यक्ष मनोनीत होने पर क्षत्रिय महासभा जावरा के अध्यक्ष डॉ हमीरसिंह राठौर, कार्यकरी अध्यक्ष विक्रमसिंह सोलंकी, सचिव जितेन्द्रसिंह राठौर, बहादुरसिंह सोगनरा, माखनसिंह राणावत (अयाना), हनुमंतसिंह चन्द्रावत, गजराजसिंह राठौर (तालिदाना) दिपेन्द्रसिंह राठौर (धतुरिया), चन्द्रभानसिंह (खाचरौद), दिलीपसिंह कछावा, भारतसिंह भाटी, धर्मेन्द्रसिंह सिसौदिया, सोमेन्द्रसिंह सिसौदिया, हरिसिंह चौहान, महेन्द्रसिंह खिंची, आनंदपालसिंह चौहान, खुमानसिंह कछावा, राकेश राठौर, अजयसिंह कछावा, विजयपालसिंह चन्द्रावत, देवेन्द्रसिंह जादौन, भेरुसिंह कछावा, महिला विंग पूर्व जिलाध्यक्ष कविता कुंवर चौहान आदि समाजजनों ने हर्ष व्यक्त किया हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.