– शहर थाना पर सीएसपी दुर्गेश आर्मो के नाम दिया राजेश भरावा के नेतृत्व में दिया ज्ञापन
जावरा। कालूखेड़ा थानान्तर्गत आने वाले गांव लसुडिय़ा नाथी से परिजनों के पास सो रही 10 माह की मासूम के अपहरण के मामले में अब तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगे हैं, परिजनों और समाजजनों द्वारा मंगलवार को कालूखेड़ा थाने का घेराव किए जाने के बाद भी अब तक मामले में कोई जानकारी पुलिस द्वारा नहीं दी गई हैं। ऐसे में अब जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा ने बुधवार को सीएसपी दुर्गेश आर्मो के नाम शहर थाने पर ज्ञापन सौंपकर जल्द मासुम को ढुंढने की मांग की, साथ ही नहीं मिलने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी भी पत्र के माध्यम से दी हैं।
पत्र में भरावा ने बताया कि जिला पंचायत के क्षैत्र ग्राम लसुडिय़ानाथी सें दिनांक 17 अगस्त 24 को एक नाबालिग बालिका का रात को 11 से 12 बजे के बिच घर से अपरहण हो गया था। जिसको लेकर समाजिक संगठनों ने कालूखेड़ा थाने का घेराव किया गया था। लेकिन अभी तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। जिसको लेकर आज जावरा शहर थाने में सीएसपी के नाम जिला किसान कांग्रेस की ओर से संघठन के पदाधिकारियों ने मिलकर ज्ञापन दिया। जिसमे प्रशासन को बताया गया कि अगर बच्ची को जल्दी से जल्दी ढूंढ कर परिवारजन को नहीं सौंपा तो किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा ने चेतावनी दी कि कांग्रेस पार्टी सड़क पर उग्र आंदोलन करेगी। ज्ञापन मुख्य रुप से पिपलौदा जनपद अध्यक्ष योगेंद्रसिंह सोलंकी, जनपद सदस्य गोपाल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोहरलाल शर्मा, जगदीश यादव, दिनेश शर्मा, डी.पी धाकड़, जावेद पॉपुलर, हसन पठान, सईद मेव बोरदा, असलम मेव के साथ अन्य कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

