– भाजपा ने 2 सितंबर से प्रारंभ किया महा सदस्यता अभियान
जावरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों के मन में श्रद्धा और सम्मान का भाव है। भारत की माटी से प्यार करने वाला हर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुडऩा चाहता है। हम सौभाग्यशाली है जो दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भारत के अंदर केवल भारतीय जनता पार्टी ही है जो कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, इसलिए यह पार्टी न केवल वर्तमान में पूरे देश में अपना सर्वव्यापी स्वरूप बनाने में सफल हुई है, बल्कि सर्वस्पर्शी भी बनी है और समाज के हर एक तबके को अपने साथ जोडऩे में पार्टी ने अपनी इस यात्रा में सफलता पाई है।
उपरोक्त व्यक्तत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी ने 2 सितंबर से प्रारंभ हुए भाजपा महा सदस्यता अभियान के शुभारंभ के अवसर पर भाजपा नगर मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कही, अभियान के प्रभारी नंदकिशोर महावार ने सर्वप्रथम मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा को पुन: सदस्य बनाते हुए कहा कि विश्व की सर्वाधिक सदस्यो वाली भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर पिछली बार से अधिक सदस्यों को जोड़कर नया कीर्तिमान बनाना है। मंडल के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि 8800002024 पर मिस कॉल करके कोई भी व्यक्ति भाजपा का सामान्य कार्यकर्ता बन सकता है, हमे प्रत्येक बूथ पर 200 नवीन सदस्यों का लक्ष्य पार्टी ने दिया है, हम प्रयास करेंगे की अधिक से अधिक सहभागिता कर उस लक्ष्य से ज्यादा करके पार्टी को नयी ऊंचाइयों पर पहुचाएगे।
इनकी रही उपस्थिति –
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर पांचाल, अनिल धारीवाल, प्रदीप तिवारी, घनश्याम सोलंकी, पार्षद रजत सोनी, सोनू चंद्रप्रकाश सोलंकी, अल्पसंख्यक मोर्चा के इमरान मेव, सत्यनारायण पांचाल, चंद्रप्रकाश सोलंकी, आसिफ मिर्जा, विनोद चौरसिया, जाकिर मंसूरी, गौरव गौड़, इरफान मेव, महिला नेत्री पद्मा राठौर, साबिर पटेल, भुरु खा, महेंद्र चौहान सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने उपस्थित होकर पुन: भाजपा की सदस्यता ग्रहण करी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

