– एसडीएम, सीएमओ तक पहुंची शिकायत, रुकवाया काम
– रहवासी बोले एक आदमी लालच के चलते कर रहा स्वास्थ के साथ खिलवाड़, पूर्व मे भी छत पर लगवा रखा है टॉवर
जावरा। नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 30 के अन्तर्गत आने वाली तिलक विहार कॉलोनी में बगीचे की जमीन के समीप एक नीति प्लाट पर एयरटेल कंपनी का टॉवर लगाने का काम किया जा रहा हैं। उक्त टावर कॉलोनी के बगीचे को उजाड़कर लगाया जा रहा हैं, जिसका विरोध कॉलोनी की महिलाओं और रहवासियों द्वारा किया जा रहा हैं। लेकिन उसके बाद भी टॉवर लगाने के काम पर लगे मजदुर बार बार काम करने आ रहे हैं और कॉलोनीवासी उन्है काम करने से रोक रहे हैं। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों को इस मामले में संज्ञान नहीं ले रहे हैं। जिसके चलते कॉलोनी में रहवासियों और मजदुरों के बीच प्रतिदिन कहा सुनी हो रही हैं।
तिलक विहार कॉलोनी के बगीचे में रहवासियों द्वारा हालही में करीब 50 पौधे लगाकर गार्डन को विकसित किया गया था। लेकिन बगीचे के समीप स्थित राजेश गेहलोद ने अपने निजी प्लाट पर एयरटेल कंपनी का मोबाईल टॉवर लगाने के लिए जमीन उपलब्ध करवा दी। ऐसे में अब उक्त टॉवर के विरोध में पुरी कॉलोनी उतर गई हैं। टावर का सामान कंपनी द्वारा बगीचे में रख दिया गया हैं, जिससे बगीचा पुरी तरह से उजड गया हैं। वहीं गढढ़्े खोदकर पोल खड़े करने के दौरान पानी की पाईन भी फूुट गई। जिससे रहवासी खासे परेशान हैं, टॉवर के विरोध में रहवासियों ने एसडीएम त्रिलोचन गौड़, सीएमओ दुर्गा बामनिया को भी पत्र दे दिया। इधर एसडीएम और सीएमओ की माने तो उन्होने टॉवर लगाने की अनुमति नहीं दी हैं, बावजूद कंपनी टॉवर लगा रही हैं।
निजी लालच के चलते स्वास्थ के साथ खिलवाड़ –
रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी में निवास करने वाले राजेश गेहलोद ने पूर्व में भी अपने घर की छत पर टॉवर लगा रखा हैं, ऐसे में निजी लालच के चलते अब वे तिलक विहार कॉलोनी में पड़े प्लाट पर भी टॉवर लगवा कर रहवासियों के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जबकि उनके प्लाट के समीप ही कॉलोनी का बगीचा भी स्थित हैं। ऐसे में बगीचे को उजाड़कर टॉवर लगाना नाइंसाफी हैं। रहवासियों ने बताया कि ये किसी भी सूरत में कॉलोनी में टावर लगाने नहीं देंगे, जब भी काम करने मजदुर आएगें उन्है काम नहीं करने दिया जाएगा।
००००००००००००००००००००

