जावरा। मेहनत, संघर्ष और अथक प्रयास मंजिल को हमारे करीब ले ही आते है। स्थानीय सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल की विद्यार्थी नेहल खान ने विगत दिनों राज्य स्तरीय जूडो कराटे प्रतियोगिता में विद्यालय का परचम लहराते हुए अपना चयन राष्ट्रीय स्तर पर करवाया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को मात्र 13 मिनिट में ही पराजित कर दिया और अपना चयन करवाया।
विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र मूणत ने बताया कि नेहल एक होनहार विद्यार्थी है। वह सदेव से ही कठिन परिश्रम और मेहनत करती है। आज उन्हें जो सफलता मिली है वह उनके संघर्ष और जीत के प्रति उमंग को दर्शाता है। उन्होंने उनकी विजय के लिए शुभकामनाएं दी। संस्था के मैनेजर भाविक मूणत ने बताया कि हमारे विद्यालय में सभी खेल के लिए श्रेष्ठ कोच है। जो विद्यार्थियों को अलग अलग विधाओं में पारंगत कर रहे है। समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने भी नेहल को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल की नेहल खान का जूडो कराते में राष्ट्रीय स्तर पर चयन
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

