– शनिवार को विधायक ने किया नवजात शिशु स्थिरीकरण इकाई एवं पोषण पुनर्वास केंद्र तथा फिजियोथेरेपी यूनिट का शुभारंभ
जावरा। सिविल हॉस्पिटल जावरा में नये नवजात शिशु स्थिरीकरण इकाई एवं पोषण पुनर्वास केंद्र तथा फिजियोथेरेपी यूनिट का शुभारंभ क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ राजेंद्र पाण्डेय ने अनुविभागीय अधिकारी त्रिलोचन गौड़, पूर्व नपा अध्यक्ष यूसुफ कड़पा, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, समाजसेवी अनिल धारीवाल, तहसीलदार संदीप इवने, अस्पताल प्रभारी डा दीपक पालडय़िा, डा अजय सिंह राठौर, डा घनश्याम पाटीदार एवं विभागीय अधिकारियों, कर्मचारीयो की उपस्थिति में किया।
अति गंभीर बच्चों को मिलेगी उपचार की सुविधा –
इस अवसर पर डॉ राजेंद्र पाण्डेय ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए अच्छे तरीके से संचालित करने की बात कही। लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस सुविधा मिलने के कारण 20 बिस्तरीय पोषण पुनर्वास केंद्र में अति गंभीर बच्चों का ईलाज हो सकेगा तथा कुपोषण दूर होगा । साथ ही नवजात शिशु स्थिरीकरण इकाई में 4 वॉर्मर मशीनों तथा 2 फ़ोटो थेरेपी मशीन पर कम वजन वाले बच्चों, जन्म के बाद नहीं रोने वाले बच्चों तथा समय से पूर्व जन्म लेने वाले बच्चों का इलाज बेहतर तरीके से हो सकेंगा।
जोड़ जाम और पीठ दर्द में मिलेगी राहत –
फिजियोथेरेपी सेंटर में जोड़ जाम होने पर, पीठ दर्द होने पर, फ्रेक्चर तथा ऑपरेशन के बाद की सुविधा इस सेंटर के माध्यम से मरीजों को मिलेगी। इस अवसर पर डा विजय पाटीदार, डा अरुण गुप्ता, डा अतुल मंडवारिया, डा दिनेश पाटीदार, शैलेन्द्र कुमार दवे, कैलाश पंवार, गोपाल राठौर, टीना नांदेड़ा, हर्ष लता मेहरा, सोनाली पाटीदार, रुबीना खान, अंजू कुमावत, भारत सिंह, बलवंत झाला उपस्थित थे ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

