– मच्छर और बदबु से हाल हो रहा बैहाल, मैदान में जमा हो रहा गंदा पानी
जावरा। शहर के सबसे व्यस्त चौपाटी चौराहे से लेकर प्याऊ के समीप से हरियाखेड़ा होकर बरगढ़ बायपास को जोडऩे के लिए विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय से मध्यप्रदेश शासन से रोड़ की स्वीृति प्रदान करवाते हुए सौगात दी हैं, लेकिन सौगात और सुविधा से पहले कॉलोनीवासियों को दुविधा से दो दो हाथ करना पड़ रहे हैं। प्रस्तावित रोड़ पर निर्माण कार्य तो अब तक प्रारंभ नहीं हुआ हैं, नपा ने इस रोड़ पर मुरम डालकर लेवल तो कर दिया गया हैं, मुरम से काटजु नगर, विद्युत कॉलोनी के घरों से निकलने वाले गंदे पानी को रोक दिया हैं, जिससे चलते नंदा पानी राठौर कॉलोनी के पीछले हिस्से के साथ ही हरियाखेड़ा रोड़ से मैदान पर जमा रहा हैं। समुचा गंदा पानी हरियाखेड़ा रोड़ पर बने महाराणा प्रताप मांगलिक भवन और उससे समीप के मकानों के सामने जमा हो गया हैं, जिससे रहवासियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा हैं। इस रोड़ पर गंदे पानी की निकासी के लिए विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने अपनी विधायक निधी से नगर पालिका को राशि उपलब्ध करवा दी हैं, बावजूद नगर पालिका ने अब तक नाली निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया हैं, जिससे गंदे पानी से रहवासियों और राहगिरों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही हैं।
मांगलिक भवन के सामने जमा हो रहा पानी –
जावरा हरियाखेड़ा रोड़ पर राजपूत समाज का महाराणा प्रताप मांगलिक भवन बना हुआ हैं, जिसके सामने कॉलोनियों का गंदा पानी निकासी के अभाव में जमा हो गया हैं, इन दिनों शादी ब्याह की सीजन भी प्रारंभ हो गई हैं, लेकिन मांगलिक भवन के बाहर जमा गंदे पानी की वजह से मांगलिक भवन को किराए पर देने में भी परेशानी आ रही हैं। गंदा पानी जमा होने से वाहन तो दूर की बात पैदल तक निकलना मुश्किल हो गया हैं। वहीं वाहनों के निकलने से पानी और अधिक फैल रहा हैं। कॉलोनियों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क और मैदान पर जमा हो गया हैं। जिससे बदबु और मच्छरों ने लोगों को जीना मुहाल कर रखा हैं।
स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को निकलने में आ रही परेशानी –
जावरा शहर से कच्ची सड़क से होकर कई लोग हरियाखेड़ा पहुंचते हैं, वहीं इसी रोड़ से होकर कई बच्चे सेंट पीटर्स स्कूल और ऑक्सफोर्ड स्कूल भी जाते हैं, लेकिन रोड़ और मैदान पर गंदा पानी अत्यधिक जमा होने से बच्चों को पैदल निकलने में परेशानी होती हैं, कई बार बच्चों की यूनिफार्म भी खराब हो जाती हैं, वहीं इस सड़क से गुजरने वाले ग्रामीणों को भी वाहन चलाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैं।
मुरम डालकर कच्ची नाली बनाकर निकासी की रखी मांग –
हरियाखेड़ा रोड़ और मैदान में जमा हो रहें गंदे पानी की निकासी के लिए रहवासियों ने नपा सीएमओ दुर्गा बामनिया और अध्यक्ष अमन युसूफ कड़पा से मांगलिक भवन से हरियाखेड़ा गाड़ी गडार तक मुरम डालने और जब तक पक्की नाली नहीं बन जाती हैं तब तक जेसीबी की सहायता से कच्ची नाली बनाकर गंदे पानी की उचित निकासी किए जाने की मांग की हैं।


