Author: Editor

रतलाम। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित 25वां खेल चेतना मेला के शुभारंभ के साथ ही सभी मैदानों पर अलग-अलग खेल स्पर्धाओं की भी शुरुआत हो चुकी है। मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों में जोश देखते ही बन रहा था। चार दिवसीय खेल मेला में शुरुआत के साथ ही मैदानों पर अलग-अलग खेलों में रोचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट ग्राउंड पर व्हालीबॉल, बास्केटबॉल और बैडमिंटन के रोमांच से भरपूर मुकाबले देखने को मिले तो वहीं दूसरी और विधि महाविद्यालय में शतरंज की बिसात बिछते ही नन्हे खिलाड़ी अपनी बेहतरीन चाल चलकर विपक्षी खिलाड़ी को मात…

Read More

जावरा। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, विधायक जयवर्धन सिंह, पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर का जावरा प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मोहम्मद यूसुफ कडपा के निवास पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जावरा नगर पालिका कार्यवाहक अध्यक्ष एवं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कोचटा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ हमीरसिंह राठौड़, जावरा ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप राव मंडलोई, प्रेमसुख पाटीदार, कार्यवाहक अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, शांतिलाल दसेड़ा, दिनेश शर्मा कार्यवाहक अध्यक्ष रतलाम, हीरालाल मेहता, मोहनलाल सैनी,महादेव पाटीदार, नपा पार्षद आसिफ कबाड़ी, मुस्तकीम मंसूरी, इरफान कुरैशी, विनोद औरा, अनीश कल्याणे, अहमद भाई, निजामुद्दीन पेपा, आमिर खान, जिला…

Read More

जावरा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह शनिवार को जावरा पहुंचे, यहां उन्होने मीडिया से चर्चा करते हुए केन्द्र सरकार को आडे हाथों लिया। राज्यसभा सांसद ने चायना लहसुन के साथ ही आलोट वेयरहॉउस में मेनेजर की आत्महत्या और प्रकरण दर्ज होने के बाद भाजपा नेताओं का गिरफ्तार न होना, संसद में धक्का मुक्की के साथ ही गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब को लेकर दिए गए बयान और बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार में मामले में सरकार की चुप्पी को लेकर केन्द्र सरकार के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर…

Read More

– भूतेड़ा से होटल ज़ोयो तक प्रस्तावित फ्लायओव्हर के विरोध में जारी धरना प्रदर्शन को दिया समर्थन – हस्ताक्षर अभियान के रजिस्टर में भी किए हस्ताक्षर – मांगा बायपास का मॉडल बोले सरकार तक पहुंचाऊंगा बात जावरा। राज्य सरकार केन्द्र सरकार विकास कार्य करती हैं, विकास कार्य करें, लेकिन ऐसा भी विकास ना करे जिससे आम जनता प्रभावित हो, लोगों का व्यापार प्रभावित हो, मध्यप्रदेश सरकार उज्जैन से लेकर जावरा तक जो फोरलेन बना रही हैं, उसमें संसोधन करें, वर्तमान में भूतेड़ो से जोयो तक जो फ्लायओव्हर बना रहे हैं उससे इस रोड़ के दुकानदार प्रभावित होंगे, व्यापार व्यवसाय चौपट…

Read More

जावरा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुनसिंह के कार्यकाल में प्रदेश के गृहमंत्री के साथ उद्योग मंत्री सहित 7 अलग अलग विभागों के मंत्री रहे मध्यप्रदेश के कद्दावर नेताओं में शुमार कुंवर भारतसिंह सोलंकी के निधन पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह उनके नृसिंहपुरा स्थित गढ़ी पर पहुंचे। सांसद ने दिवंगत कुंवर भारतसिंह के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रृद्धासुमन अर्पित कर पूत्र नीतिराजसिंह और पूर्ति प्रियंकासिंह को ढाढस बंधाते हुए उनकी पत्नी, पोतियों और नवासों को दु:ख की घड़ी में सांत्वना प्रदान की। वहीं पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धनसिंह ने भी नीतिराजसिंह को गले लगाकर…

Read More

उद्योगों की तरह देश और प्रदेश में खेल जगत को नई ऊंचाइयां दें मुख्यमंत्री जी- कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप – रजत जयंती वर्ष में 25वें खेल चेतना मेला का भव्य शुभारंभ रतलाम। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती द्वारा रजत जयंती वर्ष में आयोजित 25वें खेल चेतना मेला का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को नेहरू स्टेडियम में भव्य शुभारंभ कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर फाउंडेशन अध्यक्ष, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एवं क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप, विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सांसद अनिता चौहान, महापौर प्रहलाद पटेल के साथ सांसद…

Read More

रतलाम। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन एवं क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित खेल चेतना मेला के शुभारंभ समारोह में शामिल होने रतलाम आए। रतलाम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यकर्ताओं ने हेलिपेड पर उनका आत्मीय स्वागत किया। बाद में बंजली हवाई पट्टी से नेहरू स्टेडियम के मार्ग में जगह-जगह मंचों से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया गया।बंजली हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद अनिता चौहान, सुधीर गुप्ता, विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय, मथुरालाल डामर, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम…

Read More

जावरा। रतलाम जिला हैंडबॉल फेडरेशन के महासचिव विजय रावल ने जानकारी देते हुए बताया की जावरा हैंडबॉल क्लब के खिलाड़ी अजय बैरागी केरल में आयोजित होने वाली 53वीं सीनियर नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता 26 से 29 दिसंबर 24 तक कालीकट (केरल) में संपन्न होगी। इंदौर में आयोजित प्रतियोगिता में हुआ चयन – इस प्रतियोगिता में टीम के चयन हेतु ट्रायल 24 नवंबर को इंदौर के मल्हार आश्रम में हुआ था। प्रतियोगिता में रवाना होने से पूर्व मध्यप्रदेश हैंडबॉल फेडरेशन के द्वारा 21 से 23 दिसंबर तक इंदौर में कैम्प का आयोजन किया जाएगा। मध्यप्रदेश हैंडबॉल…

Read More

– सात दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर गया स्कूल का दल जावरा। शिशिर ऋतु के अपने प्रवास पर प्रकृति अपने उल्लास के साथ स्वागत गीत शीत लहरियों के द्वारा गुनगुनाती है। ऐसे ही प्रकृति के दृश्यों को अपने मानस पटल पर अंकित करने के लिए विद्यार्थियों का समूह शैक्षणिक भ्रमण हेतु कुल्लु मनानी के लिए रवाना हुआ। स्थानीय सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल के करीब 60 विद्यार्थी चंडीगढ़ और कुल्लु मनाली के भ्रमण हेतु शुक्रवार को प्रात: 7.00 बजे रवाना हुए। जहां वे चंडीगढ़ के रमणीय स्थानों का भ्रमण और कुल्लू मनाली के विभिन्न दार्शनिक, वैज्ञानिक और ऐतिहासिक स्थानों का भ्रमण करेंगे।…

Read More

– विधायक डॉ पांडेय ने विधानसभा में विभिन्न मामले उठाये जावरा। उज्जैन से जावरा प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे में भूतेड़ा से भैसाना फंटा तक जोडऩे के लिए जावरा विधायक ने नवीन बायपास रोड के लिए पत्र लिख कर संशोधन की मांग विधानसभा में रखी हैं, जिसको लेकर विधायक ने संसोधन प्रस्ताव के साथ रिंगरोड़ का नक्क्षा भी भेजा हैं, उक्त प्रस्ताव और नक्क्षे को लोक निर्माण विभाग मंत्री ने कार्रवाई में शामिल कर लिया हैं, साथ ही विधायक ने कई और मुद्दे और प्रश्न भी विधानसभा में रखे हैं। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जावरा विधायक डॉ…

Read More